काजा में लोगों को बताई हिमाचल सरकार की योजनाएं

काजा। हिमाचल सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहायक लोक संपर्क कार्यालय काजा द्वार आयोजित कार्यक्रय के दौरान काजा, रंगरिक और खुरिक गांव में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही प्रचार-प्रसार सामग्री भी लोगों में वितरित की गई। सहायक लोक संपर्क
 | 
काजा में लोगों को बताई हिमाचल सरकार की योजनाएं

काजा। हिमाचल सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहायक लोक संपर्क कार्यालय काजा द्वार आयोजित कार्यक्रय के दौरान काजा, रंगरिक और खुरिक गांव में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही प्रचार-प्रसार सामग्री भी लोगों में वितरित की गई।

सहायक लोक संपर्क अधिकारी अजय बन्याल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनेकों योजनाएं लोगों के हितों के लिए चलाई है। इस योजनाओं से लोगों को काफी लाभ हो रहा है। उन्होंने लोगों को वृद्धा पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, हिम केयर योजना, जनमंच कार्यक्रम, प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान योजना, सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, जल से कृषि को बल, मोक्ष धाम योजना, सौर सिंचाई योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।