हिमाचल दिवस का तोहफा, जेलों में बंद 33 कैदी होंगे रिहा
REALITY NEWS DESK। 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस (Himachal Day) है। हिमाचल दिवस (Himachal Day) पर प्रदेश सरकार (GOVERNMENT) के राज्य की जेलों में बंद कैदियों को तोहफा दिया है। हिमाचल सरकार (GOVERNMENT) ने 33 कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया है। सरकार ने जेल विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव में जेल विभाग ने विभिन्न जेलों में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदियों को सजा पूरी होने से पहले रिहा करने की सिफारिश की थी। मंजूरी के साथ ही सरकार ने सभी की तत्काल रिहाई के आदेश जारी कर दिए हैं।
डीजी जेल सोमेश गोयल ने कैदियों की रिहाई के प्रस्ताव को मंजूरी देने की पुष्टि की है। गोयल ने बताया कि विभाग की ओर से फरवरी में सरकार को रिहाई का प्रस्ताव भेजा था। इसमें 14 से 29 साल से ज्यादा की उम्र कैद की सजा मिली थी। गोयल ने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कैदियों को रिहा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रिहाई के लिए कैदियों का चयन उनके अच्छे व्यवहार, मेडिकल रिकॉर्ड, उम्र जैसी कई चीजों को देखकर लिया गया है। इस रिहाई से कैदी अपने परिवार के साथ फिर से नया जीवन शुरू कर सकेंगे।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

