HIMACHAL CABINET MEETING आज, इन मुद्दों पर हो सकते हैं अहम फैसले
शिमला। हिमाचल मंत्रिमंडल (Himachal cabinet meeting) की आज मंगलवार को बैठक होगी। मंत्रिमंडल की यह बैठक पीटरहॉफ में होगी। हिमाचल मंत्रिमंडल (Himachal cabinet meeting) की यह बैठक 23 जून को तय थी। मगर इस बैठक में अहम बदलाव किया गया है। अब यह बैठक मंगलवार को होगी। इस बैठक में कोरोना की वजह से बंद मंदिरों को खोलने पर फैसला हो सकता है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के अंक निर्धारण के लिए बनाए गए फॉर्मूले को भी मंत्रिमंडल से हरी झंडी मिल सकती है।
पीटरहॉफ में तीन दिन तक भाजपा में चले मंथन के बाद हिमाचल कैबिनेट की बैठक हो रही है। इस बैठक को कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंत्रिमंडल की बैठक में उन मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है, जो 2017 के प्रत्याशियों की बैठक में उठाये गए थे। वहीं दो विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनावों को लेकर भी चर्चा की जा सकती है।
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर, जुब्बल-कोटखाई और लोकसभा क्षेत्र मंडी के उप चुनावों को लेकर भी मंत्रिमंडल में चर्चा होने की उम्मीद है। उप चुनावों के लिए मंत्रियों की ड्यूटी लगा दी गई है, लेकिन चुनावों में किस प्रकार की दिक्कतें हो सकती है। इसको लेकर बैठक में चर्चा की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ेंः-कोरोना महामारी के कारण दूसरे साल भी अमरनाथ यात्रा रद्द
स्कूलों और मंदिरों पर हो सकता है निर्णय
इस बैठक में कोरोना की वजह से बंद मंदिरों को खोलने पर फैसला हो सकता है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के अंक निर्धारण के लिए बनाए गए फॉर्मूले को भी मंत्रिमंडल से हरी झंडी मिल सकती है। बोर्ड ने सीबीएसई के अंक निर्धारण के फॉर्मूले में कुछ बदलाव किया है। नए फार्मूले के तहत अप्रैल में हुई 12वीं कक्षा के अंग्रेजी कक्षा की परीक्षा और फर्स्ट व सेकेंड टर्म की परीक्षाओं के अंकों को भी शामिल किया गया है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

