वीरभद्र सिंह चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती, सोमवार को हुए थे कोरोना पॉजिटिव

REALITY NEWS DESK। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री (FORMER CHIEF MINISTER) वीरभद्र सिंह (VIRBHADRA SINGH) को कोरोना संक्रमित होने के बाद अब चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि, वीरभद्र सिंह (VIRBHADRA SINGH) की तबीयत ठीक बताई जा रही है। लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें शिफ्ट किया गया है।
 | 

मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे वीरभद्र सिंह को डॉक्टरों की निगरानी में एम्बुलेंस के जरिए मोहाली स्थित मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री (FORMER CHIEF MINISTER) वीरभद्र सिंह की उम्र 86 साल है। ऐसे में उनका कोरोना पॉजिटिव होना चिंताजनक है। पूर्व मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वीरभद्र सिंह बीते सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आए थे।

विक्रमादित्य भी हैं कोरोना पॉजिटिव

दो दिन पहले शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्होंने 12 दिन के लिए खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। बता दें कि विक्रमादित्य पिछले कुछ दिनों से राजस्थान और मुंबई के दौरे पर थे और बीते शनिवार को मुंबई से लौटे थे।

जयराम ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने का समाचार मिला है, जो चिंताजनक है। उन्होंने वीरभद्र सिंह से फोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना। साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरभद्र सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।