घर में लगी आग, दम घुटने से दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत

चम्बा। जिला चम्बा के चुराह क्षेत्र के गांव सुइला में देर रात एक घर में आग लग गई। घर में आग लगने से दो बच्चों सहित परिवार के चार लोगों की मौत गई। वहीं, नौ पशु भी जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जब आग लगी तब भारी बारिश
 | 
घर में लगी आग, दम घुटने से दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत

चम्बा। जिला चम्बा के चुराह क्षेत्र के गांव सुइला में देर रात एक घर में आग लग गई। घर में आग लगने से दो बच्चों सहित परिवार के चार लोगों की मौत गई। वहीं, नौ पशु भी जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जब आग लगी तब भारी बारिश हो रही थी। जब तक गांव के लोग कुछ समझ पाते तब तक दम घुटने से सबकी मौत हो चुकी थी। आग की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान मौके की तरफ रवाना हुए। उन्होंने पुलिस को भी दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही भंजराड़ू से पुलिस दल मौके पर रवाना हुआ। जनवास तक गाड़ी में जाने के बाद पुलिस टीम को पैदल ही गांव तक पहुंचना पड़ा।

 

 

मृतकों में देस राज (28), डोलमा (26), रितिक (5) और मनोज (3) शामिल हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज के गांव के सामने ही यह गांव है। उन्होंने मृतकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की है। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंस राज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में पूरे परिवार की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस घटना से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर सदमा लगा है। ईश्वर उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति से उबरने में मदद करे। उन्होंने जिला प्रशासन को हर संभव सहायता देने के आदेश भी दिए हैं।

 

 

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर इस घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि तीसा के सुईला गांव स्थित एक घर में आग लगने के कारण परिवार के चार सदस्यों और कुछ पशुओं की असामयिक मृत्यु की पीड़ादायक खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति शांति!

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।