मंत्रिमंडल की बैठक शुरू, कर्फ्यू छूट बढ़ाने पर हो सकता है फैसला

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में बुधवार को सुबह 11 बजे प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हो गई। बैठक में कर्फ्यू छूट सुबह सात से लेकर शाम सात बजे तक करने पर फैसला लिया जा सकता है। सरकार को इसका सुझाव प्राप्त हुआ था कि राज्य में विकासात्मक गतिविधियां शुरू
 | 
मंत्रिमंडल की बैठक शुरू, कर्फ्यू छूट बढ़ाने पर हो सकता है फैसला

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में बुधवार को सुबह 11 बजे प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हो गई। बैठक में कर्फ्यू छूट सुबह सात से लेकर शाम सात बजे तक करने पर फैसला लिया जा सकता है। सरकार को इसका सुझाव प्राप्त हुआ था कि राज्य में विकासात्मक गतिविधियां शुरू होनी चाहिएं और इसके छूट के समय में बढ़ोतरी की जानी चाहिए। प्रदेश में लॉकडाउन के तीसरे चरण के बाद किस तरह से प्रदेश को आगे लेकर चलना है, इस पर सरकारी विभागों से प्राप्त योजना पर चर्चा होगी।

इसके अतिरिक्त सरकार की टास्क फोर्स कमेटी अगले चरण की रिपोर्ट रखेगी। तीसरे चरण का लॉकडाउन खत्म होने के बाद प्रदेश में परिवहन सुविधा शुरू करने पर चर्चा होगी। प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन को चौथे चरण में बढ़ाने के लिए इच्छा जाहिर की है। ऐसे में समूचे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां संचालित करने की जरूरत है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।