अपराधी नेताओं के कारण बढ़ा क्राइम और भ्रष्टाचार : शांता

पालमपुर। देश में गंभीर अपराध को रोकने के लिए सभी दलों को एकजुट होना चाहिए। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने वीरवार को जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा,सर्वोच्च न्यायालय ने एक टिप्पणी में कहा है कि देश की सभी पार्टियां राजनीति में अपराधीकरण रोकना नहीं चाहती हैं। सर्वोच्च न्यायालय कई दिन
 | 
अपराधी नेताओं के कारण बढ़ा क्राइम और भ्रष्टाचार : शांता

पालमपुर। देश में गंभीर अपराध को रोकने के लिए सभी दलों को एकजुट होना चाहिए। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने वीरवार को जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा,सर्वोच्च न्यायालय ने एक टिप्पणी में कहा है कि देश की सभी पार्टियां राजनीति में अपराधीकरण रोकना नहीं चाहती हैं। सर्वोच्च न्यायालय कई दिन से यह कोशिश कर रहा है कि गंभीर अपराध के आरोपितों को चुनाव न लड़ने दिया जाए। कहा कि सब पार्टियां सहमत हों और कानून बनाएं लेकिन वे ऐसा नहीं चाहती हैं।

 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में आज से सख्ती; प्रवेश के लिए निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन जरूरी

उन्होंने तर्क दिया कि जिन नेताओं पर दुष्कर्म, हत्या और डकैती जैसे आरोप लगते हैं, पार्टियां उन्हें टिकट देती हैं और चुनाव जीतकर वे विधानसभा और संसद में पहुंचते हैं। इसी कारण देश की राजनीति में अपराधियों की संख्या बढ़ रही है और भ्रष्टाचार भी बढ़ा है। आम आदमी को न्याय नहीं मिल रहा है। बकौल शांता, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी कहा करते थे कि छलकपट और दल-बदल से सरकारें तो बदल सकती हैं पर समाज बदलने के लिए मूल्य आधारित राजनीति होनी चाहिए।

 

 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में औद्योगिक निवेश और विस्तार के 4126.23 करोड़ के 19 प्रस्ताव मंजूर

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि आज उनकी बात भाजपा भी नहीं मान रही है। इस सबके बाद भी सर्वोच्च न्यायालय की सलाह मानकर राजनीति में अपराधीकरण समाप्त करने के लिए राजनीतिक दल तैयार नहीं हैं। शांता ने कहा कि आज की सच्चाई यह है कि पार्टियां वोट के लिए जी रही हैं, देश के लिए नहीं। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा भी सर्वोच्च न्यायालय की सलाह मानने के लिए तैयार नहीं है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।