Coronavirus/हिमाचल में निजी बसें नहीं चलेंगी, HRTC के 1400 रूट बंद

शिमला। कोरोना (Coronavirus) महामारी के बीच अनलॉक-1 में प्रदेश भर में एक सप्ताह से शुरू हुई परिवहन सेवा हांफने लगी है। कारण बसों के लिए पर्याप्त सवारियां नहीं मिलना है। Coronavirus के चलते बसों में 60 फीसदी सवारियां ही बिठाने के निर्देश के चलते निजी बस ऑपरेटर भी क्षुब्ध हैं। निजी बस ऑपरेटरों ने पूरे
 | 
Coronavirus/हिमाचल में निजी बसें नहीं चलेंगी, HRTC के 1400 रूट बंद

शिमला। कोरोना (Coronavirus) महामारी के बीच अनलॉक-1 में प्रदेश भर में एक सप्ताह से शुरू हुई परिवहन सेवा हांफने लगी है। कारण बसों के लिए पर्याप्त सवारियां नहीं मिलना है। Coronavirus के चलते बसों में 60 फीसदी सवारियां ही बिठाने के निर्देश के चलते निजी बस ऑपरेटर भी क्षुब्ध हैं। निजी बस ऑपरेटरों ने पूरे प्रदेश में अपनी बसें नहीं चलाने की बात कही है। वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) को भी कई रूट सवारियां नहीं मिलने के कारण बंद करने पड़े हैं। सोमवार को HRTC ने प्रदेशभर में 1400 रूटों पर बसें नहीं भेजीं। कई रूटों को मर्ज कर दिया। इसके अलावा HRTC बसों की समयसारिणी में बड़ा बदलाव करना पड़ा।

बुधवार से नई समयसारिणी से बसें दौड़ेंगी। परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने बताया कि बसों के समयसारिणी और रूट मर्ज करने का कार्य आरटीओ और आरएम को सौंपा है। शिमला डीएम दलजीत सिंह ने बताया कि जहां सवारियां नहीं मिल रही हैं, उन रूटों को बंद किया गया है। कई रूट मर्ज किए गए हैं। जैसे-जैसे सवारियां बढ़ेंगी, रूट सुचारु करते जाएंगे।


एचआरटीसी चलाएगा फिक्स टाइम बसें 

कोरोना संकट के बीच लोगों को परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए एचआरटीसी ने फिक्स टाइम पर बसें चलाने का निर्णय लिया है। एचआरटीसी की बसें शिमला से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना होंगी। बसों की रवानगी का समय निर्धारित कर समय सारणी तैयार की गई है। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से राजधानी शिमला के लिए रवाना होने वाली बसों की भी समय सारणी तैयार की गई है। एचआरटीसी ने 10 जून को रवाना होने वाली बसों की समय सारणी जारी की है। मंगलवार को इस समय सारणी में नए रूट भी जोड़े जाएंगे, ताकि प्रदेश के सभी क्षेत्रों को बस सेवा से जोड़ा जा सके। एचआरटीसी शिमला के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने बताया कि समय सारणी निर्धारित कर बसों का संचालन किया जाएगा।


नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी

हिमाचल में एक सप्ताह के भीतर परिवहन निगम को पांच करोड़ रुपये से अधिक का घाटा हुआ है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता पर वित्तीय बोझ न पड़े, इसलिए बस किराये में बढ़ोतरी नहीं की गई। सोमवार को परिवहन विभाग व निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से  कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत उत्पन्न हुई इस विकट स्थिति में निगम के साथ-साथ निजी ऑपरेटर भी बेहतर कार्य कर रहे हैं। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में सीएनजी बसें चलाने और दूरदराज क्षेत्रों में पेट्रोल पंप स्थापित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पर्यावरण के दृष्टिगत नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद गी जाएगी।


यह रही HRTC बसों की समयसारणी

चंबा-शिमला सुबह 7:00 बजे, पठानकोट-शिमला सुबह 7:00 बजे, नाहन-शिमला 7:15 और 9:30, रामपुर-शिमला सुबह 7:40, रोहड़ू-शिमला सुबह 7:00, 10:00 और दोपहर 2:00 बजे, मनाली-शिमला सुबह 7:00 बजे, कुल्लू-शिमला सुबह 8:00 बजे, मनाली-शिमला सुबह 8:00 बजे, कुल्लू-शिमला सुबह 9:00 बजे, मंडी-शिमला सुबह 7:00 बजे, रिकांगपिओ-शिमला सुबह 7:15 और 8:15 बजे, हमीरपुर-शिमला सुबह 7:00 बजे, नगरोटा-शिमला सुबह 7:00 बजे, धर्मशाला-शिमला सुबह 7:00 बजे, ऊना-शिमला सुबह 7:00 बजे, सुंदरनगर-शिमला सुबह 7:00 बजे, बिलासपुर-शिमला सुबह 7:00 बजे, देहरा पठानकोट जसूर-शिमला सुबह 7:00 बजे, बैजनाथ-शिमला सुबह 7:00, 7:30 बजे, पालमपुर-शिमला वाया मंडी सुबह 7:00 बजे, नगरोटा-शिमला सुबह 7:00 बजे, करसोग-शिमला सुबह 7:00, 11:30 बजे और दोपहर 2:00 बजे, परवाणू-शिमला सुबह 7:00 और 7:30 बजे, सोलन-शिमला सुबह 7:00 बजे, 7:45, 10:00 बजे और शाम 5:05 बजे, नेरवा-शिमला सुबह 7:00 बजे और 10:30 बजे।


शिमला से जाने वाली बसों की समयसारणी

शिमला से चंबा सुबह 7:00 बजे, शिमला से पठानकोट सुबह 7:30 बजे, शिमला से बैजनाथ सुबह 8:30 बजे, शिमला से कुल्लू 8:10, शिमला से सियोह सुबह 8:45, शिमला से देहरा दोपहर 12:00 बजे, शिमला से मनाली सुबह 10:00 बजे, शिमला से चामुंडा 1:30, शिमला से धर्मशाला 11:15, शिमला से सुंदरनगर दोपहर 12:20, शिमला से हमीरपुर दोपहर 2:30, शिमला से मंडी दोपहर 2:00 बजे, शिमला से बिलासपुर दोपहर 3:45, शिमला से परवाणू सुबह 7:30 बजे, 9:00 बजे, 11:00 बजे, 12:00 बजे, 1:10, 3:20 और शाम 4:00 बजे। शिमला से पांवटा 3:30, शिमला से रिकांगपिओ सुबह 7:30 और सुबह 10:30 बजे शिमला से रोहड़ू सुबह 10:30 बजे, दोपहर 12:40, 2:00 और 3:30 बजे, शिमला से करसोग सुबह 7:00 बजे,  शिमला से नालागढ़ दोपहर 12:40 और 3:10, शिमला से सोलन शाम 6:00 बजे। (इनके अतिरिक्त रूटों पर रवाना होने वाली अन्य बसों की समयसारणी में भी व्यापक बदलाव हुआ है।)

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।