इतिहास में पहली बार किसी सीएम को घूमना पड़ा गली-गली: राजेंद्र राणा

सोलन। नगर निगम सोलन (Municipal Corporation Solan) में मेयर और डिप्टी मेयर बनने के बाद कांग्रेस ने जीत का जश्न मनाया। जीत का जश्न मनाने के बाद कांग्रेस ने प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में सोलन नगर निगम (Municipal Corporation Solan) चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी रहे राजेंद्र राणा ने भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने
 | 
इतिहास में पहली बार किसी सीएम को घूमना पड़ा  गली-गली: राजेंद्र राणा

सोलन। नगर निगम सोलन (Municipal Corporation Solan) में मेयर और डिप्टी मेयर बनने के बाद कांग्रेस ने जीत का जश्न मनाया। जीत का जश्न मनाने के बाद कांग्रेस ने प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में सोलन नगर निगम (Municipal Corporation Solan) चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी रहे राजेंद्र राणा ने भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बड़ी चुनौतियों के बाद कांग्रेस ने भाजपा को हार का मुंह दिखाया और जीत हासिल की है।

राणा ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में लोकतंत्र का अपमान किया है। उसी तरह सोलन में भी लोकतंत्र का अपमान करने की कोशिश की। भाजपा ने कांग्रेस के पार्षदों को प्रभावित करने का प्रयास किया। मगर हमारे पार्षद चट्टान की तरह कांग्रेस के हाथ के साथ खड़े रहे। भाजपा के अलग-अलग नेता कांग्रेस पार्षदों से संपर्क करते रहे, लेकिन फिर भी कांग्रेसी ने एकजुटता के साथ जीत हासिल की है।

अंदरूनी लड़ाई के चलते ही भाजपा सोलन नगर निगम हारी

उन्होंने कहा कि भाजपा में अंदरखाने ना जाने क्या गड़बड़ी थी, जिसके लिए मुख्यमंत्री को खुद गलियों में आकर घूमना पड़ा। चुनाव में भापजा की जो हार हुई है वह दिखाती है कि भाजपा में अंदरखाने कहीं न कहीं गड़बड़ी थी। राणा ने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी सीएम को गली-गली में घूमना पड़ा है। अगर राज्य सरकार ने विकास किया होता तो मुख्यमंत्री एक जनसभा करके ही लोगों को संबोधित कर सकते थे, लेकिन गली-गली में घूमकर मुख्यमंत्री को खुद वोट मांगने पड़े।

यह भी पढ़ेंः-सोलन नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा, पूनम मेयर और राजीव बने डिप्टी मेयर
सोलन नगर निगम (Solan Municipal Corporation) में मेयर और डिप्टी मेयर पद पर कब्जा करने का भाजपा का आखिरी दाव भी फेल हो गया। सोलन नगर निगम (Solan Municipal Corporation) में भाजपा ने अपने सात पार्षद होने के बावजूद मेयर पद के लिए एकमात्र जीते निर्दलीय पार्षद मनीष सोपाल को अपना उम्मीदवार बना दिया। मगर कांग्रेस पार्षद पूनम ग्रोवर ने नौ वोट हासिल कर मेयर पद पर कब्जा कर लिया। 17 पार्षदों वाले सोलन नगर निगम में कांग्रेस के नौ, भाजपा के सात और एक निर्दलीय पार्षद की जीत हुई थी। उप महापौर के पद पर भी यहां कांग्रेस के ही पार्षद राजीव कौड़ा को चुना गया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।