कामगार कल्याण बोर्ड का चेयरमैन बनाने पर राकेश शर्मा को दी बधाई
बड़सर। दीन दयाल अंत्योदय समिति बड़सर की बैठक समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह डटवालिया के नेतृत्व में बिझड़ में सम्पन हुई। डॉ. राकेश शर्मा बबली को कामगार कल्याण बोर्ड का चेयरमैन बनाने पर समिति पदाधिकारियों ने बधाई दी। समिति सचिव दिनेश शर्मा ने कहा कि डॉ. राकेश शर्मा बबली बचपन से ही संघ परिवार से जुड़े थे। इसके बाद 1990 से लगातार संघ परिवार में अपनी निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रहे थे।
समिति सचिव दिनेश शर्मा ने कहा कि डॉ. बबली समाजिक कार्यों में दिन रात प्रयासरत रहते हैं। सामाजिक कार्यों में अपना पूर्ण योगदान देते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा को हिमाचल सरकार में चेयरमैन बनने से बड़सरसियों में खुशी की लहर है। समिति के सभी पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल का आभार प्रकट किया है।
बैठक में समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह डटवालिया, समिति सह संयोजक जीत शर्मा, उपाध्यक्ष अम्बेस्वर ठाकुर मिंटू, राजेश पंडित, सुरेश शर्मा, सुरेश दत्याल, राजेश कुमार, अमित कुमार, अजय कुमार, राजेश बन्याल, कमल बन्याल, कुलदीप ठाकुर, अरुण ठाकुर, मोहिन्दर शर्मा, अमरनाथ सिंह सहित समिति के सभी पदाधिकारी रहे।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

