मुख्यमंत्री जयराम के निर्देशः विकास परियोजनाओं को समय पर करें पूरा

मण्डी/शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिले के लिए मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को इन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जयराम ने उन परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, जिनकी आधारशिलाएं उन्होंने रखी हैं और जिनका कार्य पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि
 | 
मुख्यमंत्री जयराम के निर्देशः विकास परियोजनाओं को समय पर करें पूरा

मण्डी/शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिले के लिए मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को इन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जयराम ने उन परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, जिनकी आधारशिलाएं उन्होंने रखी हैं और जिनका कार्य पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल मूल्य वृद्धि से बचा जा सकेगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि क्षेत्र के लोगों को इन विकासात्मक परियोजनाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।

 

बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि मिनी सचिवालय नेरचैक का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से नेरचौक पर अग्निशमन उप-केंद्र खोलने का भी आग्रह किया। करसोग के विधायक हीरा लाल ने कहा कि सतलुज नदी पर लुंसु से बिंदला तक पुल निर्माण के मामले को प्राथमिकता से लिया जाना चाहिए।

 

 

सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने कहा कि दुर्गापुर से कालखर के बीच की सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में स्तरोन्नत किया जाए। उन्होंने बलद्वार में विश्राम गृह बनाने का भी आग्रह किया। द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने उनके विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न मांगों का ब्यौरा दिया।

 

नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि कामरूनाग में हेलिपैड के निर्माण के अतिरिक्त धनोटू में खंड विकास कार्यालय खोला जाना चाहिए। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री से सुंदरनगर में पार्किंग का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए आग्रह किया।

 

 

जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा ने मुख्यमंत्री से जोगिंद्रनगर क्षेत्र के लड भड़ोल में सीएसडी कैंटीन खोलने का मामला सैन्य अधिकारियों के साथ उठाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सुनील शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, विभिन्न विभागाध्यक्ष और अन्य अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।

 

मंडी में पर्यटन को लगेंगे पंख

जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी शहर में वेंडर्ज के लिए शॉपिंग काम्प्लेक्स के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने उपायुक्त को पुलिस लाइन मंडी में जमीन हस्तांतरण के मामले को गृह विभाग के समक्ष उठाने के निर्देश दिए। पर्यटन की दृष्टि से मंडी शहर के विकास के लिए झील आदि के निर्माण के लिए एडीबी द्वारा वित्त पोषित 50 करोड़ रुपए की परियोजना का प्रस्ताव रखा गया है।

 

मुख्यमंत्री की 354 घोषणाएं पूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलशक्ति विभाग की सभी परियोजनाएं, जिनका 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें इस वर्ष जून माह के अंत तक पूरा किया जाना चाहिए। विकास परियोजनाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन मंजूरी पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, क्योंकि अधिकांश परियोजनाएं वन मंजूरी में देरी के कारण लटकी हुई हैं। बैठक में अवगत करवाया गया कि मंडी जिले में मुख्यमंत्री द्वारा की गई कुल 451 घोषणाओं में से 354 पूर्ण हो चुकी हैं और 87 घोषणाओं का कार्य प्रगति पर है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।