अभी नहीं बढ़ेगा हिमाचल में बस किराया
कुल्लू। हिमाचल के वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बस का किराया नहीं बढे़गा। सोमवार को कुल्लू के ढालपुर में पत्रकार वार्ता में परिवहन मंत्री ने कहा कि अभी बस किराये को नहीं बढ़ाया जाएगा। आए दिन प्रदेश में बसों का किराया बढ़ाने की चर्चा चल रही है, लेकिन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने फिलहाल किराया न बढ़ाने की बात कही है।
उल्लेखनीय है कि बस किराये की बढ़ोतरी को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, लेकिन परिवहन मंत्री ने फिलहाल के लिए किराया बढ़ोतरी को लेकरक बड़ी राहत दी है। वहीं, मंत्री ने कहा कि पिछले साल प्रदेश में 50 लाख पौधे रोपे गए। इस साल 12 हेक्टेयर भूमि को कवर करते हुए सवा करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अधिकांश कार्य मनरेगा के तहत किया जाएगा। स्कूली बच्चे व आम लोग भी पौधरोपण करेंगे। प्रदेश को हरा-भरा और खूबसूरत बनाना सभी का दायित्व है और पौधरोपण जैसे कार्य में सभी लोग सहभागिता करेंगे।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

