कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा भाजपा में जाने को तैयार, पढ़िए ये रिपोर्ट

कांगडा प्रवास के दौरान जेपी नड्डा और सुधीर की मुलाकात हुई है। सीएम जयराम ठाकुर के दिल्ली दौरे के दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात कर ली है।
 | 
हिमाचल कांग्रेस में उठापटक चल रही है। हिमाचल कांग्रेस में अध्यक्ष चुनाव को लेकर लगातार मंथन चल रही है। इसी बीच सत्तारूढ़ भाजपा कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका देने की तैयारी में है। खबर है कि हिमाचल कांग्रेस के बड़े ब्राह्मण चेहरे में शुमार कांग्रेस कमेटी के सचिव और वीरभद्र सिंह सरकार में शहरी विकास मंत्री रहे सुधीर शर्मा को भाजपा अपने खेमे में शामिल करने जा रही है। इसके लिए दिल्ली में बैठकों का दौर भी जारी है।

हिमाचल कांग्रेस में उठापटक चल रही है। हिमाचल कांग्रेस में अध्यक्ष चुनाव को लेकर लगातार मंथन चल रही है। इसी बीच सत्तारूढ़ भाजपा कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका देने की तैयारी में है। खबर है कि हिमाचल कांग्रेस के बड़े ब्राह्मण चेहरे में शुमार कांग्रेस कमेटी के सचिव और वीरभद्र सिंह सरकार में शहरी विकास मंत्री रहे सुधीर शर्मा को भाजपा अपने खेमे में शामिल करने जा रही है। इसके लिए दिल्ली में बैठकों का दौर भी जारी है।

रियलिटी यह है कि पहले हिमाचल के राजनीतिक गलियारों में सुधीर शर्मा के आप में शामिल होने के चर्चाएं चल रही थीं। कहा जा रहा था कि 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल के कांगड़ा दौरे के दौरान सुधीर शर्मा आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। साथ ही ऐसे भी दावे किए जा रहे थे कि सुधीर शर्मा को प्रदेश में आम आदमी पार्टी बड़ा ओहदा देने को तैयार थी और इसके आप नेता शर्मा के साथ संपर्क कर रहे थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।


अब सुधीर शर्मा के भाजपा के शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं। हालांकि इसको लेकर जल्दी कोई निर्णय हो सकता है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने भी दिल्ली में डेरा डाला रखा है। दिल्ली में इसको लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। सूत्र बता रहे हैं कि सुधीर शर्मा को भाजपा में लाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी प्रयासरत हैं। 


हाल ही में कांगडा प्रवास के दौरान नड्डा और सुधीर की मुलाकात हुई थी। उस दौरान ही इस मुलाकात के मायने निकाले जा रहे थे। लेकिन इस सबके बीच बीते दिन सीएम जयराम ठाकुर जब दिल्ली पहुंचे, तो उनसे सुधीर शर्मा मिले। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद सीएम गृह मंत्री अमित शाह से मिले। बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने सुधीर शर्मा को लेकर कोई निर्णय लेने से पहले सीएम जयराम ठाकुर और पार्टी अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप से फीडबैक लिया है।


वहीं, सुधीर शर्मा के साथ कुछ ओर कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। इसी को लेकर दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। सुधीर के अलावा कांगडा से कांग्रेस के मौजूदा विधायक पवन काजल, बैजनाथ से पूर्व विधायक किशोरी लाल और जय सिंह पुर से पूर्व विधायक यादविन्दर गोमा भी कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ अपना नया राजनीतिक ठिकाना तलाश कर रहे हैं। फिलहाल भाजपा आलाकमान सुधीर शर्मा के मामले में निर्णायक मोड़ पर आ चुका है।


बताया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व सुधीर शर्मा को पालमपुर से उतारने के लिए तैयार हो चुका है। यह सीट इस समय कांग्रेस के कब्जे में है। सुधीर शर्मा के यहां से चुनाव लड़ने की मंशा के पीछे साथ लगता बैजनाथ हल्का है। बैजनाथ सुधीर शर्मा के परिवार की कर्मभूमि रही है और कुछ पंचायतें पालमपुर में आ गई हैं। धर्मशाला में पिछले चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी को हराने में अहम भूमिका निभाने वाले राकेश चौधरी के आप में शामिल होने के बाद ही सारे समीकरण गड़बड़ाने लगे हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।