हिमाचल से राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी ने भरा नामांकन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने वीरवार को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र भरा। कांग्रेस ने सिंघवी को राज्यसभा भेजने के लिए हिमाचल से प्रत्याशी बनाया है। 

 | 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने वीरवार को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र भरा। कांग्रेस ने सिंघवी को राज्यसभा भेजने के लिए हिमाचल से प्रत्याशी बनाया है। सिंघवी ने विधानसभा सचिवालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मौजूद रहीं। 

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने वीरवार को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र भरा। कांग्रेस ने सिंघवी को राज्यसभा भेजने के लिए हिमाचल से प्रत्याशी बनाया है। सिंघवी ने विधानसभा सचिवालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मौजूद रहीं। 

कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी ने उन्हें पार्टी उम्मीदवार बनाने के लिए हाईकमान का आभार जताया है। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सिंघवी ने कहा कि उनका हिमाचल से कानूनी और पारिवारिक तौर पर नाता है। उनकी पुत्रवधु जिला कांगड़ा के पालमपुर से हैं। विपक्ष की तरफ से हर्ष महाजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर सिंघवी ने कहा कि चुनाव में प्रतिद्वंद्वी होना ही लोकतंत्र की खूबसूरती है। गणतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने वीरवार को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र भरा। कांग्रेस ने सिंघवी को राज्यसभा भेजने के लिए हिमाचल से प्रत्याशी बनाया है। सिंघवी ने विधानसभा सचिवालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मौजूद रहीं। 


उन्होंने कहा कि हिमाचल का मौसम ठंडा जरूर होता है लेकिन भावनाओं की गरमाहट है। प्रदेश छोटा है लेकिन यहां के लोगों का दिल बड़ा है। मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में सरकार का कार्य बेहतरीन है। प्रदेश के विकास की गति में मैं भी अपना योगदान दूंगा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द करने पर अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इसका लाभ भाजपा को होता रहा है। देश के सभी दलों के मुकाबले भाजपा को चुनावी बॉन्ड अधिक मिलता रहा है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला देर से आया है लेकिन सही फैसला आया है। कांग्रेस पार्टी इसका स्वागत करती है। वाटर सेस नहीं देने वाली कंपनियों के वकील होने के नेता विपक्ष की ओर से लगाए गए आरोप पर सिंघवी ने कहा कि उन्हें वकालत के पेशे का शायद ज्ञान नहीं है। मुझसे मिलकर इस बारे में जानकारी ले सकते हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।