सीएम सुक्खू का बागी विधायक पर तंज, बोले- ईमान बेच कर पाप धोने गए हरिद्वार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुवाड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनमत एवं पार्टी विचारधारा से दगा करना हिमाचल की संस्कृति नहीं है। बागियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो वोट से जीत कर आते हैं और नोट के दम पर बिक जाते हैं, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
 | 
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुवाड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनमत एवं पार्टी विचारधारा से दगा करना हिमाचल की संस्कृति नहीं है। बागियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो वोट से जीत कर आते हैं और नोट के दम पर बिक जाते हैं, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। यह लोकतंत्र की हत्या करने के बराबर है। वे अपना ईमान बेचकर चोरी-छिपे होटल में भाग जाते है और फिर पाप धोने के लिए हरिद्वार जा रहे हैं। वहां भी गंगा मैया ने कहा कि आप इतने पापी हैं कि मैं आपके मैल को साफ नहीं कर सकती हूं। मैं खुद मैली हो जाऊंगी और अब बागी ऋषिकेश में तपस्या कर रहे हैं।

चम्बा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुवाड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनमत एवं पार्टी विचारधारा से दगा करना हिमाचल की संस्कृति नहीं है। बागियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो वोट से जीत कर आते हैं और नोट के दम पर बिक जाते हैं, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। यह लोकतंत्र की हत्या करने के बराबर है। वे अपना ईमान बेचकर चोरी-छिपे होटल में भाग जाते है और फिर पाप धोने के लिए हरिद्वार जा रहे हैं। वहां भी गंगा मैया ने कहा कि आप इतने पापी हैं कि मैं आपके मैल को साफ नहीं कर सकती हूं। मैं खुद मैली हो जाऊंगी और अब बागी ऋषिकेश में तपस्या कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें ः-Chamba News : चम्बा-चुवाड़ी सुरंग को संभावना तलाशने के लिए सीएम सुक्खू ने दिए चार करोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनी हुई सरकार को कमजोर करना अंतरात्मा नहीं, बल्कि धन आत्मा की आवाज का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में संवैधानिक परंपराओं का बखूबी निर्वहन करने की दिशा में कुलदीप सिंह पठानिया के प्रयासों की सराहा। उन्होंने कहा कि ईमानदारी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए कुलदीप सिंह पठानिया का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। वर्तमान राज्य सरकार पांच वर्ष तक लोगों की सेवा करती रहेगी। किसान, महिलाएं और युवा ही हमारी ताकत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने सत्ता की लालसा में अफवाहें फैलाईं।

यह भी पढ़ें ः-Chamba News : चम्बा-चुवाड़ी सुरंग का जल्द शुरू होगा निर्माण, 1500 करोड़ होंगे खर्च

उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान आम लोगों का बजट पास न हो, इसका षड्यंत्र रचा गया। बजट 2024-25 में आम आदमी की आवाज है और 40 वर्षों में पहली बार ऐसा बजट प्रस्तुत किया गया। इसमें समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। लोकसभा चुनाव में बिकाऊ माल खरीदने वाली भारतीय जनता पार्टी है। इसके खिलाफ एक आंदोलन रूप में खड़े होकर जवाब दें। मुख्यमंत्री ने कहा बिकाऊ राजनीति हिमाचल में नहीं चलेगी। राजनीति में स्वच्छता लानी पड़ेगी। यह भ्रष्टाचार के दरवाजे हमें बंद करने पड़ेंगे। हमने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद कर 2,200 करोड़ रुपए का राजस्व जनता के लिए कमाया है। कमाई में से चार प्रतिशत डीए की किस्त जारी की है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।