चुराह के विधायक हंस राज ने विक्रमादित्य को कहा ‘राजनीतिक गिद्ध’, जानें वजह

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा है। दोनों में अक्सर जुबानी जंग होती रहती है और एक-दूसरे को घेरने का मौका नहीं छोड़ते हैं।

 | 
विधानसभा उपाध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा है। दोनों में अक्सर जुबानी जंग होती रहती है और एक-दूसरे को घेरने का मौका नहीं छोड़ते हैं।

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में चुनावी समर के बीच अब आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर नेता एक-दूसरे पर खूब निशाना साधा रहे हैं। वहीं अब राजनीति के बीच संस्कारों की बात भी होने लगी है। इन्हीं संस्कारों को केंद्र में रखकर भाजपा नेता एवं विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राजा ने कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह पर जमकर निशाना साधा है। हंस राज ने विक्रमादित्य द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए पोस्टर ‘वोट नहीं श्रद्धांजलि’ के जरिये उन पर तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंडी लोकसभा सीट के मां (प्रतिभा सिंह) को टिकट मिलने के बाद एक पोस्टर शेयर किया था। अब इसी पोस्टर पर राजनीति होने लगी है। हंस राज ने सोशल मीडिया पर विक्रमादित्य सिंह के पोस्टर को जोड़ते हुए एक पोस्टर जारी किया और लिखा, 'लाश की राजनिति परिवार का संस्कार, राजनीतिक गिद्ध'। वहीं, साथ ही पूछा कि तय आप करके बताओ कि किसके संस्कारों में कमी है? वहीं, हंस राज ने लिखा, मैं एक नल फीटर के बेटा हूं, गरीब आदमी एक वक्त की रोटी कम खाता है, लेकिन अपने बच्चों को संस्कार और शिक्षा जरूर देता है। इन्होंने मेरे संस्कारों पर सवाल उठाया था।' 


हंस राज ने तीखा हमला बोलते हुए नाम ना लेकर लिखा कि जब श्रद्धांजलि देने की बात थी तो तब कोरोना काल होने के बावजूद आम जनता से लेकर भाजपा परिवार इनके साथ खड़ा रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम जयराम ठाकुर कार्यक्रम में मौजूद रहे। आज चुनाव की बेला आते ही संस्कार दिखने लगा है। पिता की लाश पर राजनीति करने लगे हैं। गरीब मजदूर के बेटे जयराम जी के पिता का दिया ये संस्कार था कि आदरणीय वीरभद्र सिंह की अंतिम यात्रा में कोई कमी नहीं रहने दी। वहीं, हंस राज ने सोनिया के बहाने भी विक्रमादित्य सिंह को घेरा और कहा कि सोनिया गांधी शिमला में हफ्तों रहकर चली गई, लेकिन श्रद्धांजलि देने आपके घर नहीं आई। लेकिन प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर के ये संस्कार थे कि आपके घर पहुंच कर आपके शोक के भागीदार बने।


दरअसल, बीते कुछ माह पहले विधानसभा सत्र के कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा परिसर में जमकर हंगामा किया था। इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई थी। विधानसभा उपाध्यक्ष पर कांग्रेस विधायकों को धक्का देने के आरोप लगे थे। इस पर विक्रमादित्य सिंह ने हंस राज पर निशाना साधा था और सोशल मीडिया पर लिखा था, "विधायक (हंस राज) के घर में संस्कारों की कमी लगती हैं, हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।" बस, अब डिप्टी स्पीकर हंस राज ने विकमादित्य पर पलटवार किया है। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।