कांग्रेस ने बेशक हार मान ली पर गंभीरता से चुनाव लड़ेगी भाजपा : भारद्वाज

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विकास के मुद्दे पर उपचुनाव लड़ रही है। कांग्रेस दुष्प्रचार की राजनीति कर रही है।
 | 
suresh bhardwaj

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विकास के मुद्दे पर उपचुनाव लड़ रही है। कांग्रेस दुष्प्रचार की राजनीति कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कांग्रेस भले ही हार मान चुकी हो लेकिन भाजपा हर छोटे से बड़ा चुनाव गंभीरता से लेती है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सरकार के विकास का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रचार में जुटने का आह्वान भी किया। 

जुब्बल में कार्यकर्ताओं की बैठक में भारद्वाज ने कहा कांग्रेस दुष्प्रचार की राजनीति कर रही है लेकिन भाजपा की जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार ने जो घोषणाएं की हैं, वे कार्यान्वित की गई हैं। भाजपा विकास करने की भावना से सरकार चलाती है। विपक्षी दल अभी आपस की लड़ाई में व्यस्त हैं। कांग्रेस का योगदान सिर्फ सबसे अधिक समय तक सरकार चलाने में रहा है। 

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि आज तक विकास के जो कार्य इस क्षेत्र में सामने आ रहे हैं, वे सभी भाजपा की देन हैं। कांग्रेस अलग-थलग हो चुकी है। इसका कारण देश की जनता कांग्रेस की छल की राजनीति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि एक परिवार पर केंद्रित राजनीति करने वाली कांग्रेस को छोड़कर अब प्रमुख नेता जा रहे हैं। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।