कांग्रेस सरकार में सिंघवी के 'अभिषेक' के खिलाफ हिमाचल भाजपा ने उतारा हर्ष

हिमाचल भाजपा ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए वीरवार को कोर ग्रुप के सदस्य हर्ष महाजन को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया। भाजपा विधायक दल की उपस्थिति में हर्ष महाजन ने राज्य विधानसभा सचिव के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
 | 
हिमाचल भाजपा ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए वीरवार को कोर ग्रुप के सदस्य हर्ष महाजन को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया। भाजपा विधायक दल की उपस्थिति में हर्ष महाजन ने राज्य विधानसभा सचिव के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने नामांकन उस वक्त भरा जब सदन में प्रश्नकाल चल रहा था। उनके नामांकन भरने के दौरान भाजपा विधायक दल के अधिकांश सदस्य भी उपस्थित रहे। इससे वे प्रश्नकाल में अधिक समय नहीं दे सके। 

शिमला। हिमाचल भाजपा ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए वीरवार को कोर ग्रुप के सदस्य हर्ष महाजन को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया। भाजपा विधायक दल की उपस्थिति में हर्ष महाजन ने राज्य विधानसभा सचिव के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने नामांकन उस वक्त भरा जब सदन में प्रश्नकाल चल रहा था। उनके नामांकन भरने के दौरान भाजपा विधायक दल के अधिकांश सदस्य भी उपस्थित रहे। इससे वे प्रश्नकाल में अधिक समय नहीं दे सके। 


बाद में वे लौटे तो केवल अकेले भाजपा विधायक हंसराज का ही सवाल लग पाया। वर्तमान में महाजन भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य हैं। हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबियों में से एक थे और उनके प्रमुख रणनीतिकार माने जाते थे। हर्ष तीन बार चम्बा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वीरभद्र सरकार में पशुपालन मंत्री भी रहे। वह राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन भी रह चुके हैं। नामांकन के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। 

 
भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हर्ष महाजन ने कहा कि सुक्खू सरकार में सभी पीड़ित हैं, उनके भी पीड़ित हैं और आप भी पीड़ित हैं, अपनी अंतर आत्मा की आवाज पर वोट करेंगे। मेरा सौभाग्य है कि मुझे प्रत्याशी बनाया गया यह मेरा सम्मान है, इसके लिए हाईकमान का आभारी हूं। हमारी लड़ाई जीतने के लिए है। हम कम हों या ज्यादा, कोई फर्क नहीं पड़ता। चुनाव जीतने के लिए नंबर गेम क्या होगा इसका खुलासा तो 27 को ही होगा। 

राजनीति में अचानक होते हैं कई फैसले : जयराम

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा राजनीति में कुछ फैसले अचानक होते हैं, हाईकमान ने सोच समझ कर हर्ष महाजन को प्रत्याशी चुना है। इनका लंबा राजनीतिक अनुभव है, जिसका हमें लाभ मिलेगा। विचित्र स्थिति कांग्रेस की है। कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए वाटर सेस के विरोध में कोर्ट गई कंपनियों के वकील को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया गया है। मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि यह विरोधाभास क्यों।


लोकतंत्र में कोई जीतेगा कोई हारेगा, पूरी मजबूती से लड़ेंगे : बिंदल

हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि लोकतंत्र में हमेशा चुनाव लड़ना चाहिए, यह हमारा दायित्व है और हम अपना दायित्व पूरा करेंगे। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत हर्ष महाजन को अपना प्रत्याशी चुना है। नेता प्रतिपक्ष और पूरी पार्टी मिलकर इस चुनाव को लड़ेगी। लोकतंत्र में कोई जीतेगा कोई हारेगा। चुनाव को खाली नहीं रखा जा सकता इसलिए चुनाव पूरी मजबूती से लड़ा जाएगाल          

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।