Himachal Political chaos : अयोग्य घोषित विधायकों को गडरिये की तरह हांक रही भाजपा : सुक्खू

मंडी शिवरात्रि के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुखविंद्र सिंह सुख्यू ने कांग्रेस के अयोग्य घोषित छह विधायकों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा गडरिये की तरह उन्हें हांक कर यहां से वहां ले जा रही है। 
 | 
राज्यसभा चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में सियासी उथल-पुथल (Himachal Political chaos) अभी तक जारी है। कांग्रेस के छह अयोग्य करार दिए जा चुके विधायकों के उत्तराखंड में शिफ्ट हो चुके हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। मंडी शिवरात्रि के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुखविंद्र सिंह सुख्यू ने कांग्रेस के अयोग्य घोषित छह विधायकों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा गडरिये की तरह उन्हें हांक कर यहां से वहां ले जा रही है। 

मंडी। राज्यसभा चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में सियासी उथल-पुथल (Himachal Political chaos) अभी तक जारी है। कांग्रेस के छह अयोग्य करार दिए जा चुके विधायकों के उत्तराखंड में शिफ्ट हो चुके हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। मंडी शिवरात्रि के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुखविंद्र सिंह सुख्यू ने कांग्रेस के अयोग्य घोषित छह विधायकों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा गडरिये की तरह उन्हें हांक कर यहां से वहां ले जा रही है। 

यह भी पढ़ें ः-सीएम सुक्खू ने किया अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ, देवी-देवताओं का नजराना बढ़ाया


उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्या वजह है कि पंचकूला के पांच सितारा होटल में आराम के बाद अब उन लोगों (कांग्रेस के बागी विधायकों) को भाजपा चार्टेड प्लेन से देहरादून ले गई और वहां ऋषिकेश में एक सात सितारा होटल में रखा है। उन लोगों ने अंतरात्मा की नहीं बल्कि धन-आत्मा की पुकार सुनी। पार्टी और जनता को धोखा दिया।

यह भी पढ़ें ः-Chamba News : चम्बा-चुवाड़ी सुरंग का जल्द शुरू होगा निर्माण, 1500 करोड़ होंगे खर्च


मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक आम परिवार से निकल कर जनता के हकों के लिए संघर्ष करते हुए मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। उनकी कुर्सी किसान के बेटे, कर्मचारी के बेटे की है। यह आम जनता की कुर्सी है और साजिश के साथ इसे छीनने की कोशिश करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। कांग्रेस सरकार पूरी मजबूती से जनता के लिए काम कर रही है। यह सरकार पांच साल चलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई लोकतंत्र के लिए है। भाजपा द्वारा लोकतंत्र को कमजोर करने के मंसूबे सफल नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें ः-वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद हिमाचल में दौड़ी वंदे भारत बस, जानें क्या है खासियत


बता दें कि सीएम सुक्खू ने शुक्रवार को कांगड़ा दौरान के दौरान कहा, ''ये कैसा लोकतंत्र है जहां विधायकों को सीआरपीएफ के घेरे में रखा जाता है। इस प्रकार क्या लोकतंत्र मजबूत रहेगा। मैं कह सकता हूं कि खरीद-फरोख्त जो होती है वह लोकतंत्र को कमजोर करती है। हम तो जनता का काम कर रहे हैं। जनता के काम में सारा मंत्रिमंडल लगा हुआ है। मेरे संपर्क में कोई विधायक नहीं आया है। इससे पहले सीएम सुक्खू ने कहा था, ''अगर कोई सुबह का भूला शाम को घर लौट आता है तो उसको भूला नहीं कहते।''

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।