भाजपा ने जनता को दी महंगाई की सौगात और जुमलों की बरसात

कांग्रेस कमेटी के हिमाचल मामलों के प्रभारी सचिव संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने भाजपा पर महंगाई और बेरोजगारी की समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
 | 
संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने भाजपा पर महंगाई और बेरोजगारी की समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हिमाचल मामलों के प्रभारी सचिव संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने भाजपा पर महंगाई और बेरोजगारी की समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। बुधवार को शिमला में कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में संजय दत्त ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी विधान सभा क्षेत्रों सहित अर्की, फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई विधान सभा क्षेत्रों में लोगों के साथ संवाद करने के बाद यह तय है कि इन उप चुनावों में भाजपा की पराजय तय है। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में  परिणामों को लेकर मुख्यमंत्री खुद दिल से हार मान चुके हैं।


संजय दत्त ने कहा कि केन्द्र सरकार के सात साल तथा प्रदेश सरकार के चार साल के रिपोर्ट कार्ड को देख कर अब यह चुनाव जनता बनाम भाजपा का हो गया है। कांग्रेस पार्टी जनता के समर्थन से चुनाव में उतरी है, जबकि भाजपा सरकारी मशीनरी को दुरुपयोग व धनबल के सहारे मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। पूरे चुनाव प्रचार में भाजपा जनता के प्रमुख मुद्दों से भटक गई है। अपनी सरकार की विफलताओं को दबाने के लिए मुद्दाविहीन प्रचार कर रही है। भाजपा के पास न कोई नीति है और न ही कोई विजन।


उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने इन चार सालों में प्रदेश का विकास किया होता और केन्द्र सरकार ने जनहित में योजनाएं बनाई होती तो उप चुनावों में मुख्यमंत्री को हर चुनाव क्षेत्र में गली-गली वोट मांगने नहीं जाना पड़ता। कांग्रेस सचिव ने कहा कि भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार में शिष्टाचार की सारी मर्यादाओं को तोड़ते हुये नारी शक्ति का अपमान किया है। भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के ऊपर व्यक्तिगत आक्षेप लगाकर जनता के सामने भाजपा की संर्कीर्ण मानसिकता उजागर हो चुकी है कि भाजपा महिलाओं का कितना सम्मान करती है।  


कांग्रेस नेता बोले-विकास गुल और प्रचार फुल
संजय दत्त ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विकास गुल-प्रचार फुल का काम जोरों पर है। जनता मंहगाई की मार से पिस रही है। रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। डीजल-पेट्रोल सौ रुपये के पार हो चुके हैं और रसोई गैस सिलेंडर एक हजार के पार पंहुच गया है। रसोई गैस पर गरीबों को मिलने वाली सब्सिडी समाप्त कर दी है। शिक्षा, स्वास्थय सेवाएं प्रदेश में बुरी तरह चरमरा चुकी है। सड़कों की हालात ठीक नहीं है, कर्मचारी और पैनशनर परेशान हैं, परन्तु भाजपा मोदी के गुणगान करने में प्रचार-प्रसार पर जनता के धन का दुरुपयोग कर रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।