AIIMS Bilaspur : जयराम ने केंद्र सरकार की सराहना की, कांग्रेस पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एम्स बिलासपुर को केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश को "एक बड़ी सौगात" बताया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जगत प्रकाश नड्डा की बदौलत है कि राज्य को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
 | 
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एम्स बिलासपुर को केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश को "एक बड़ी सौगात" बताया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जगत प्रकाश नड्डा की बदौलत है कि राज्य को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।  जयराम ठाकुर ने कहा कि एम्स बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा है। यह केंद्र सरकार की उदारता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जगत प्रकाश नड्डा की दूरदर्शिता का प्रतीक है। यह एम्स अब 75 लाख लोगों को सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। लोगों को अब पीजीआई और दिल्ली एम्स नहीं भागना पड़ेगा

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एम्स बिलासपुर को केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश को "एक बड़ी सौगात" बताया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जगत प्रकाश नड्डा की बदौलत है कि राज्य को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि एम्स बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा है। यह केंद्र सरकार की उदारता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जगत प्रकाश नड्डा की दूरदर्शिता का प्रतीक है। यह एम्स अब 75 लाख लोगों को सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। लोगों को अब पीजीआई और दिल्ली एम्स नहीं भागना पड़ेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करने के बजाय गालियां निकालने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। कांग्रेस सरकार झूठ बोलने और झूठे आश्वासन देने में माहिर है। उन्होंने पहली कैबिनेट मीटिंग में एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब वे मुकर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। लोगों ने लोकसभा चुनाव में उन्हें जवाब देने का पूरा मन बना लिया है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधानसभा में एक भी कांग्रेस नेता ने केंद्र से मिल रही वित्तीय मदद को लेकर आभार का एक शब्द तक नहीं बोला। आपदा में सेना के जवान और हेलीकॉप्टर अपनी जान जोखिम में डालकर पूरे दो माह तक रेस्क्यू और राहत सामग्री राज्य के दुर्गम इलाकों में पहुंचाते रहे। कांगड़ा के मंड क्षेत्र में ब्यास में भयंकर बाढ़ का बरसाती पानी फैलने से फंसे सैंकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों में निकालना हो या कुल्लू, मनाली और मंडी से सेंकड़ों लोगों को सुरक्षित निकालने का काम आर्मी ने किया।

मगर मुख्यमंत्री कई बार बयान देने के बाद सदन में भी फिर इतना बड़ा झूठ बोले कि जहां आर्मी ने भी हाथ खड़े किए वहां हमारे मंत्रियों ने पहुंचकर पर्यटकों को बचाया। ऐसा करके मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू सेना का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने में तो मुख्यमंत्री अब नया रिकार्ड बनाते जा रहे हैं। सरकार बनने से पहले कहा था पहली कैबिनेट मीटिंग में एक लाख सरकारी नौकरी निकालेंगे लेकिन अब सदन में मुकर रहे हैं।

जब हमने इनका घोषणा पत्र और गारंटी पत्र दिखाया तो जवाब देते नहीं बन रहा है। झूठ बोलकर और झूठे आश्वासन देकर सत्ता में आई ये सरकार ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। लोगों ने इस सरकार को लोकसभा चुनाव में जवाब देने का पूरा मन बना लिया है क्योंकि जनता जानती है कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार ही विकास को तेज़ी से आगे बढ़ा सकती है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।