HP Cabinet Expansion: कल होगा सुक्खू कैबिनेट का विस्तार, ये 7 मंत्री ले सकते हैं शपथ

सुक्खू कैबिनेट का रविवार को विस्तार होगा। रविवार सुबह करीब पांच मंत्रियों को राजभवन शिमला में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शपथ दिलाएंगे। राजभवन सचिवालय ने शपथ समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
 | 
हिमाचल प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार कैबिनेट का रविवार को विस्तार होगा। रविवार सुबह करीब पांच मंत्रियों को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शपथ दिलाएंगे। राजभवन सचिवालय ने शपथ समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 8 जनवरी सुबह 10:00 बजे राजभवन में होगा।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार कैबिनेट का रविवार को विस्तार होगा। रविवार सुबह करीब पांच मंत्रियों को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शपथ दिलाएंगे। राजभवन सचिवालय ने शपथ समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 8 जनवरी सुबह 10:00 बजे राजभवन में होगा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार शाम को ही दिल्ली के दो दिवसीय दौरे से शिमला लौटे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस हाईकमान को मंत्री बनाए जाने वाले विधायकों की सूची दे दी गई है। उधर, मुख्यमंत्री सुक्खू के शिमला पहुंचते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं, शीतकालीन सत्र में भाग लेने धर्मशाला गए कांग्रेस के विधायक शिमला पहुंच गए हैं।

सुक्खू शनिवार शाम साढ़े पांच बजे शिमला के अनाडेल मैदान में हेलिकॉप्टर से पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल को मंत्रियों के नामों की सूची सौंप दी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू वीरवार को शीतकालीन सत्र से दिल्ली चले गए थे। यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करने सहित मंत्रिमंडल के गठन पर भी चर्चा की। 

ये लोग ले सकते है मंत्री पद की शपथ
  1. सुधीर शर्मा
  2. चंद्र कुमार
  3. जगत नेगी
  4. सुंदर सिंह ठाकुर
  5. राजेश धर्माणी
  6. विक्रमादित्य सिंह
  7. हर्षवर्धन चौहान

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने विशेष संदेश वाहक को राजभवन भेजकर राज्यपाल से अपने मंत्रियों को शपथ दिलाने का पत्र दिया। इसके बाद ही राज्य भवन सचिवालय ने मंत्रियों के शपथ ग्रहण का समय सुबह 10 का तय किया है। पहले चर्चा थी कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद राजभवन जाकर राज्यपाल से मिलेंगे और उन्हें अपने मंत्रियों को शपथ दिलाने का पत्र देंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।