50 से ज्यादा सीटें हासिल कर हिमाचल में सरकार बनाएगी कांग्रेस : खीमीराम

कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व भाजपा नेता खीमी राम शर्मा ने दावा किया है कि कुल्लू जिला की चारों विधानसभा सीटों पर विजय हासिल कर 50 प्लस से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी।
 | 
कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व भाजपा नेता खीमी राम शर्मा ने दावा किया है कि कुल्लू जिला की चारों विधानसभा सीटों पर विजय हासिल कर 50 प्लस से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में जहां महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है वहीं, देश को आगे बढ़ाने में भी अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा समय की मांग थी इसलिए उन्होंने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा है। khimi ram sharma BJP to Congress

कुल्लू। कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व भाजपा नेता खीमी राम शर्मा ने दावा किया है कि कुल्लू जिला की चारों विधानसभा सीटों पर विजय हासिल कर 50 प्लस से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में जहां महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है वहीं, देश को आगे बढ़ाने में भी अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा समय की मांग थी इसलिए उन्होंने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा है।


पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा ने कहा कि उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने का फेसला अचानक नहीं लिया बल्कि करीब 3 साल से वह भाजपा कार्यकर्ताओं व कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए हुए थे। उनके पूर्ण समर्थन के बाद ही उन्होंने कांग्रेस में जाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा तीन दशक तक वह भाजपा में रहे तथा ईमानदारी से कार्य किया लेकिन उन्होंने कांग्रेस के विरोध में कभी कुछ नहीं कहा है। 

उन्होंने कहा चुनावों में जनता के बीच जाने के लिए बहुत से मुद्दे हैं। महंगाई, बेरोजगारी, ओल्ड पेंशन स्कीम और किसानों के मुद्दे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की आने वाली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। उन्होंने टिकट मिलने के सवाल पर कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेवारी सौंपेगी उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कुछ बातें न कहना ही बेहतर है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।