हिमाचल NSUI के राज्य प्रभारी बने कांगड़ा मूल के अभिनव कोली

कांग्रेस पार्टी ने आगामी हिमाचल विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटियाला के अभिनव कोली को नेशनल कोऑर्डिनेटर और हिमाचल NSUI का राज्य प्रभारी नियुक्त किया है।

 | 
कांग्रेस पार्टी को नए सिरे से मजबूत करने को लेकर प्रयास लगातार जारी है। अब हाल ही में राष्ट्रीय कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव को देखते हुए हिमाचल कांग्रेस कमेटी में बड़ा बदलाव करते हुए पदाधिकारियों की तैनाती की थी। इसी कड़ी में पटियाला के अभिनव कोली को नेशनल कोऑर्डिनेटर और हिमाचल NSUI का राज्य प्रभारी नियुक्त किया है।

धर्मशाला। कांग्रेस पार्टी को नए सिरे से मजबूत करने को लेकर प्रयास लगातार जारी है। अब हाल ही में राष्ट्रीय कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव को देखते हुए हिमाचल कांग्रेस कमेटी में बड़ा बदलाव करते हुए पदाधिकारियों की तैनाती की थी। इसी कड़ी में पटियाला के अभिनव कोली को नेशनल कोऑर्डिनेटर और हिमाचल NSUI का राज्य प्रभारी नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ेंः-युवा ओवरएज हो रहे और सरकार भर्ती परीक्षा रद्द कर रहीः प्रतिभा सिंह


बता दें कि अभिनव कोली पंजाब में 5 वर्ष तक कांग्रेस के छात्र विंग (NSUI) के निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से अभिनव कोली राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता की भूमिका भी निभाते आ रहे हैं, जिससे युवाओं में उनका वर्चस्व लगातार बढ़ा है। अभिनव पर पार्टी की ओर से भरोसा जताने का एक मुख्य कारण ये है कि वे हिमाचल के जिला कांगड़ा के मूल निवासी हैं। 5 मई को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस पर बात भी की।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की SIT करेगी जांच

हिमाचल NSUI के राज्य प्रभारी बनाए जाने पर कोली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है उसके लिए वह कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब एनएसयूआई के अध्यक्ष अक्षय शर्मा का धन्यवाद करते हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।