Aap Himachal: हिमाचल को पांच गारंटी, रोजगार नहीं तो 3000 देंगे भत्ताः मनीष सिसोदिया

आम आमदी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शुक्रवार को मंडी में गरजे।
 | 
Aam Aadmi Party Himachal Pradesh+

मंडी। हिमाचल में अघोषित चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है। सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने स्तर पर प्रचार अभियान में जुटे हैं। इसी कड़ी में आम आमदी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शुक्रवार को मंडी में गरजे। भगवंत मान ने कहा कि हम कोई शक्ति प्रदर्शन करने या जुमले सुनाने नहीं आए। हम आपसे बात करने आए हैं। जो चाय की दुकानों, ढाबों और घर के चूल्हे के सामने बैठकर बात होती है कि इस देश का क्या बनेगा ? देश में बेरोजगारी की समस्या है।


उन्होंने कहा कि युवा बाहर जा रहे हैं। इन्होंने केंद्र में बैठकर खाया है। अगर यही पैसा विकास में लगा होता तो देश नंबर वन होता। हमारे पास सब कुछ है। बस अच्छी नियत वाले नेताओं की कमी है। अपने रिश्तेदारों, बहू-बेटियों बेटे के लिए कितना इकट्ठा करोगे। कफन में जेब नहीं होती। सोचा था कि हालत सुधर जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। हमें हालात बदलने होंगे । इनसे लड़ना होगा। 75 साल हो गए अगर नहीं बदले तो इतने ही और लग जाएंगे।


आप नेता ने कहा कि कांग्रेस 60 साल में भारत को नहीं जोड़ पाईं अब क्या जोड़ेंगे। पांच साल तू पांच साल मैं, की सरकारें अब नहीं चलेंगी। बिकता वही है जो मार्केट में बिकता है। हम मार्केट में हैं ही नहीं, बिकेगा क्या। हमारे बच्चों को शिक्षक, किताबें ही नहीं मिलती, जो बच्चों को अफसर बनाते हैं। इसलिए नहीं बनने देते कि कहीं सिस्टम बदल न जाए। 

भगवंत मान  ने कहा कि पंजाब में सरकार बने हुए साढ़े पांच माह हो गए हैं। विधायक की लाखों में पेंशन है। विधायक बने तो पगार मिलेगी। पेंशन में साढ़े पांच लाख तक मिल गया। हम आए तो एक पेंशन लगेगी। राजनीतिक गंदगी झाड़ू साफ करेगी। पंजाब में झाड़ू चला तो बड़े-बड़े धुरंधर हार गए। यह आम आदमी की ताकत है। जिस क्रांति की बात हम कर रहे हैं, उसमें कोई असलाह बारूद नहीं लगता। बस झाड़ू की जरूरत है। इंजन बदलो, केजरीवाल का नए मॉडल वाला इंजन लगाओ। दिल्ली, पंजाब में लगाया। अब हिमाचल में लगाओ। यहां पुराने इंजन लगे हैं वो क्या चलेंगे।


वहीं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पांच-पांच साल के डॉक्टरों से इलाज नहीं चलेगा। इस बार देसी डॉक्टर से झाड़ा करवा लो। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा की ईडी, सीबीआई वाले पागल हैं जो गांव में मेरी इन्वेस्टमेंट ढूंढ रहे हैं। अगर ढूंढनी है तो हिमाचल आएं। यहां लोगों का उत्साह देखें जो आज में मंडी में देख रहा हूं। तो उन्हें बताता यही मेरी इन्वेस्टमेंट है। 



मंडी में स्कूल की बिल्डिंग गिरा रहे हो, इससे बड़ी गद्दारी नहीं हो सकती। डूब मारो भारतीय जनता पार्टी वालो, जो भाजपा के रिश्तेदारों की पार्किंग के लिए स्कूल गिरा दिया। आज यहां इसलिए आया हूं की अरविंद केजरीवाल की गारटियां रख सकें। झाड़ू पर बटन दबाएं। 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। बेहतर शिक्षा देंगे। हर महिला को एक हजार सम्मान राशि दी जाएगी। शहीद होने पर परिजनों को एक करोड़ सम्मान राशि देंगे। मोहल्ला क्लिनीक खोले जाएंगे। कोई बिना दवा बिना इलाज के नहीं रहेगा। सिसोदिया ने कहा कि कट्टर ईमानदारी से भाजपा बौखला गई है।


दिल्ली में इंस्पेक्टरी राज खत्म किया है। पंजाब में टैक्स एकत्रित होना शुरू हो गया है। ईमानदारी से जो टैक्स आता है उसी से मुफ्त शिक्षा, ईलाज, बेहतर सड़कें मिलती हैं। हर एक को रोजगार नहीं तो 3000 बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। छह लाख नौकरियां देंगे। सिफारिश और भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। फसलों के लिए कीटनाशक दवाएँ, खाद और बीज की सस्ते दामों में बेहतर उपलब्धता की जाएगी, उत्पाद के भंडारण, प्रॉसेसिंग और बिक्री के लिए मंडी, कोल्ड स्टोरेज और फ़ूड प्रॉसेसिंग यूनिट का निर्माण किया जाएगा।

+


 

AAP की सरकार आते ही हर ग्राम-पंचायत को विकास कार्यों के लिए सालाना ₹10 लाख की ग्रांट दी जाएगी, पंचायत के प्रधान को हर महीने ₹ 10 हज़ार मानदेय राशि दी जाएगी। ग्रामीण विकास से राज्य मज़बूत होगा। अब दिल्ली की तरह हिमाचल के लोगों को उनकी पसंद के पवित्र तीर्थ स्थान की मुफ़्त यात्रा कराई जाएगी। वहाँ आना-जाना, खाना-पीना, रहना-सब मुफ़्त होगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।