शोंग टोंग कड़छम बिजली परियोजना में 396 करोड़ की धोखाधड़ीः अलका लांबा

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा (Alka Lamba) ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी (Energy Minister Sukhram Choudhary) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
 | 
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा (Alka Lamba) ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी (Energy Minister Sukhram Choudhary) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। रेणुकाजी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अलका लांबा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शोंग टोंग कड़छम बिजली परियोजना में सीधे तौर पर 396 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है और इसमें ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी संलिप्त हैं। 

नाहन। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा (Alka Lamba) ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी (Energy Minister Sukhram Choudhary) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। रेणुकाजी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अलका लांबा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शोंग टोंग कड़छम बिजली परियोजना में सीधे तौर पर 396 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है और इसमें ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी संलिप्त हैं। 


कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सिरमौर में मीटर की खरीद में भी भ्रष्टाचार किया गया। 65 रुपये प्रति मीटर दाम वाले बिजली के मीटर 2572 रुपये में खरीदे गए हैं। उन्होंने कहा कि रेणुकाजी बांध परियोजना के विस्थापितों के साथ जयराम सरकार अन्याय कर उनका हक छीन रही है। विस्थापितों को उनकी मांग के मुताबिक मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही भूमि अधिग्रहण कानून के तहत विस्थापितों को चार गुना मुआवजा देगी। सरकार ने जानबूझकर सर्कल रेट गिराए, ताकि लोगों को ज्यादा मुआवजा न देना पड़े। गिरिपार जनजाति क्षेत्र के मामले में अलका लांबा ने कहा कि चुनावी समय में क्षेत्र को जनजातीय का दर्जा देने की कोशिश की जा रही है, जो चुनावी जुमला ही साबित हो जाएगा। 

जयराम ठाकुर सबसे कमजोर मुख्यमंत्री 

अलका लांबा ने कहा कि जयराम ठाकुर सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए हैं और उनकी अधिकारियों पर कोई पकड़ नहीं है। हिमाचल के सारे फैसले केंद्र से हो रहे हैं और जयराम ठाकुर कभी भी अपने स्तर पर कोई फैसला नहीं ले सकते। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए लांबा ने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।