हिमाचल प्रदेश में गृहिणी सुविधा योजना के 14,955 आवेदन लंबित

हिमाचल प्रदेश में गृहिणी सुविधा योजना में अभी भी 14955 आवेदन लंबित चल रहे हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद कांग्रेस सरकार दिसबंर 2022 से अब तक सिर्फ 755 महिलाओं को ही गैस कनेक्शन प्रदान कर सकी है। 
 | 
हिमाचल प्रदेश में गृहिणी सुविधा योजना में अभी भी 14955 आवेदन लंबित चल रहे हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद कांग्रेस सरकार दिसबंर 2022 से अब तक सिर्फ 755 महिलाओं को ही गैस कनेक्शन प्रदान कर सकी है। यह जानकारी सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल की प्रश्न के उतर में प्रदेश सरकार ने विधानसभा में दी है।  बता दें कि लकड़ी से चूल्हा जलाते समय धुएं से होने वाली गंभीर बीमारियों से महिलाओं को निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना शुरू की थी। इसी की तर्ज पर हिमाचल सरकार ने भी अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना शुरू की थी।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में गृहिणी सुविधा योजना में अभी भी 14955 आवेदन लंबित चल रहे हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद कांग्रेस सरकार दिसबंर 2022 से अब तक सिर्फ 755 महिलाओं को ही गैस कनेक्शन प्रदान कर सकी है। यह जानकारी सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल की प्रश्न के उतर में प्रदेश सरकार ने विधानसभा में दी है।

बता दें कि लकड़ी से चूल्हा जलाते समय धुएं से होने वाली गंभीर बीमारियों से महिलाओं को निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना शुरू की थी। इसी की तर्ज पर हिमाचल सरकार ने भी अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना शुरू की थी।

26 मई 2018 को हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना की शुरूआत की गई थी। योजना के शुरू होने के बाद दिसंबर 2022 तक कुल 3,43, 817 पात्र लाभार्थियों को गैस कनेक्शन जारी किए गए थे। इसके बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ। इसके बाद अभी तक 755 महिलाओं को गैस कनेक्शन जारी किए गए हैं, जबकि 14955 आवेदन लंबित चल रहे हैं।

योजना के बारे में
  • मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना हिमाचल प्रदेश सरकार की गृहस्थ महिलाओं के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है।
  • मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत गैस कनैक्शन सहित तीन रीफिल निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाते हैं।
  • हिमाचल प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
  • केंद्र और प्रदेश सरकार के कारण आज प्रदेश की महिलाओं को खाना बनाते समय चूल्हे के धुएं से छुटकारा मिला है।
  • मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना को शुरू करने का उद्देश्य उन परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान करना था, जो केंद्र की उज्ज्वला योजना के दायरे में नहीं आए थे।

 

मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना में लाभ लेने के लिए निम्नलिखित महिलाएं पात्र होंगी
  • महिला हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • योजना में आवेदन सिर्फ गृहस्थ महिलाएं ही कर पाएंगी।
  • जिनके यहाँ एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं है।
  • लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिन्हें उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिला है।
  • बीपीएल के दायरे में होना आवश्यक है।

 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।