National Sports Awards 2023 : कांगड़ा के सपूत प्रवीण सिंह को मिला तेनजिंग नॉर्गे पुरस्कार

तेनजिंग नॉर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड चार वर्गों में दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह पुरस्कार लैंड एडवेंचर यानी जमीन पर साहसिक कार्य, एसईए यानी पानी में साहसिक कार्य, एयर एडवेंचर यानी हवा में साहसिक कार्य के लिए दिए जाते हैं।
 | 
जिला कांगड़ा के रक्कड़ के रहने वाले बीएसएफ एएसआई प्रवीण सिंह को तेनजिंग नॉर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया है। कांगड़ा जिला के रक्कड़ के रहने एएसआई प्रवीण दो बार माउंड एवरेस्ट, माउंट कंचनजांग की सफल चढ़ाई कर चुके हैं।       इसके अलावा उन्होंने 20 से अधिक हिमालय चोटियों पर भी सफलता पूर्वक चढ़ाई की है। भागीरथी-2 भागीरथी-2 (6512 मीटर) हिमशिखर पर पर्वतारोहण के दौरान उन्होंने अपनी रस्सी से दो पैरा पर्वतारोहियों की सहायता की। इसके अलावा 3000 से अधिक प्रशिक्षुओं को हाई एल्टीच्यूट लैंड एडवेंचर का विशेष प्रशिक्षण दे चुके हैं। 

नई दिल्ली। नई दिल्ली में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने खेल और साहसिक गतिविधियों में हिस्सा लेने वाली विभूतियों को अत्कृष्ट प्रदर्शन के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के नवाजा गया है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने हिमाचल के दो खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार और तेनजिंग नॉर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार से सम्मानित किया है।

राष्ट्रीय ने सिरमौर जिला की रहने वाली रितु नेगी को अर्जुन पुरस्कार और जिला कांगड़ा के रक्कड़ के रहने वाले बीएसएफ एएसआई प्रवीण सिंह को तेनजिंग नॉर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया है। कांगड़ा जिला के रक्कड़ के रहने एएसआई प्रवीण दो बार माउंड एवरेस्ट, माउंट कंचनजांग की सफल चढ़ाई कर चुके हैं। 

इसके अलावा उन्होंने 20 से अधिक हिमालय चोटियों पर भी सफलता पूर्वक चढ़ाई की है। भागीरथी-2 भागीरथी-2 (6512 मीटर) हिमशिखर पर पर्वतारोहण के दौरान उन्होंने अपनी रस्सी से दो पैरा पर्वतारोहियों की सहायता की। इसके अलावा 3000 से अधिक प्रशिक्षुओं को हाई एल्टीच्यूट लैंड एडवेंचर का विशेष प्रशिक्षण दे चुके हैं। 

20213 में केदारनाथ में आपदा के दौरान कालीमठ घाटी में बीएसएफ के रेस्क्यू ऑपरेशन में भी भाग लिया। 2015 में स्वच्छ भारत-स्वच्छ हिमालय-स्वच्छ गंगा अभियान के अंतर्गत दिल्ली से गंगोत्री तक बीएसएफ स्वर्ण जयंती माउंटेन टेरेन मोटर बाइ साइकिलिंग अभियान में भी हिस्सा लिया। इसके लिए प्रवीण सिंह को डीजी बीएसएफ की ओर छह बार प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रवीण सिंह को उनकी सफलताओं, प्रतिबद्धताओं और अत्कृष्ट मान्यता के साथ तेनजिंग नॉर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया है।

क्या है तेनजिंग नॉर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड 

तेनजिंग नॉर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड चार वर्गों में दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह पुरस्कार लैंड एडवेंचर यानी जमीन पर साहसिक कार्य, एसईए यानी पानी में साहसिक कार्य, एयर एडवेंचर यानी हवा में साहसिक कार्य के लिए दिए जाते हैं। इस पुरस्कार में एक कांस्य प्रतिमा, एक प्रमाण पत्र, एक रेशमी टाई और साड़ी के साथ 15 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।