कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह बोलीं-बड़ी लड़ाई नहीं थी कारगिल युद्ध

कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर पर जुबानी हमला बोलने के चक्कर में कारगिल युद्ध को ही छोटा बता गईं।

 | 
Pratibha singh प्रतिभा सिंह

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने कारगिल युद्ध पर विवादित बयान दिया है। नाचन विधानसभा क्षेत्र के नांडी गांव में चुनावी जनसभा में प्रतिभा सिंह ने कारगिल युद्ध को छोटी लड़ाई करार दिया। दरअसल कांग्रेस उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर पर जुबानी हमला बोलने के चक्कर में कारगिल युद्ध को ही छोटा बता गईं।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा ने अपना  टिकट एक पूर्व फौजी को दिया है, क्योंकि उन्होंने कारगिल युद्ध में भाग लिया था, लेकिन कारगिल युद्ध कोई बड़ा युद्ध नहीं था। वो तो हमारी धरती थी, हमारी जमीन थी, जिसमें पाकिस्तानियों ने कब्जा किया था। उनको (पाकिस्तानियों को) उधेड़ने की बात थी, उनको (पाकिस्तानियों को) हटाने की बात थी। उसमें अगर किसी ने भाग लिया हो और कोई श्रेय लेना चाहे कि हमारे कारगिल युद्ध के बड़े भारी सैनिक रहे और इन्होंने बड़ी फतेह हासिल की है तो मैं यह समझती हूं कि ये कोई सही बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर को ऐसे पेश किया जा रहा है, जैसे वह बहुत बड़े सैनिक रहे हों और विजय हासिल की हो। भाजपा यह सब इसलिए कर रही है, ताकि सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के वोट हासिल कर सके। लेकिन जनता सोच समझकर ही विकास ने नाम पर मुहर लगाएगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।