Poonam Pandey : मौत की खबरों के बीच प्रकट हुईं अभिनेत्री पूनम पांडे, बोलीं – मैं जिंदा हूं

अभिनेत्री पूनम पांडे जिंदा हैं। 2 फरवरी को उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। इसी बीच अब खुद सामने आकर पूनम पांडे ने अपनी मौत की खबर को झूठा बता दिया है। इतना ही नहीं पूनम ने खुद अपने निधन की झूठी खबर फैलाई थी।
 | 
 अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे जिंदा है। जी सही सुना आपने, 2 फरवरी को पूनम पांडे की टीम ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया और सभी को उनके निधन की जानकारी दी थी। पूनम पांडे ने अब खुद सामने आकर खुद अपने जिंदा होने का सबूत दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि वह जिंदा हैं।    बीते दिन यानी 2 दो फरवरी शुक्रवार से पूनम पांडे की मौत की खबर पर सभी को हैरत हो रही थी। काफी लोगों को उनकी मौत की ये खबर झूठी लग रही थी। मगर जिस तरह से स्टार्स के रिएक्शन आ रहे थे, तो लोगों ने धीरे-धीरे यकीन करना शुरू कर दिया था। मगर पूनम ने अपनी मौत की झूठी खबर खुद फैलाई थी।

वेब डेस्क। अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे जिंदा है। जी सही सुना आपने, 2 फरवरी को पूनम पांडे की टीम ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया और सभी को उनके निधन की जानकारी दी थी। पूनम पांडे ने अब खुद सामने आकर खुद अपने जिंदा होने का सबूत दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि वह जिंदा हैं।

बीते दिन यानी 2 दो फरवरी शुक्रवार से पूनम पांडे की मौत की खबर पर सभी को हैरत हो रही थी। काफी लोगों को उनकी मौत की ये खबर झूठी लग रही थी। मगर जिस तरह से स्टार्स के रिएक्शन आ रहे थे, तो लोगों ने धीरे-धीरे यकीन करना शुरू कर दिया था। मगर पूनम ने अपनी मौत की झूठी खबर खुद फैलाई थी।

पूनम की टीम द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में साफ-साफ लिखा गया था कि पूनम का निधन सर्वाइकल कैंसर के चलते हुए है। इसी बीच पूनम ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बात साझा करने के लिए बाध्य महसूस कर रहा हूं - मैं यहां हूं, जीवित हूं। सर्वाइकल कैंसर ने मुझ पर दावा नहीं किया, लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है, जो इस बीमारी से निपटने के बारे में नहीं जानती थी।  

कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है। मुख्य बात एचपीवी वैक्सीन और शीघ्र पता लगाने वाले परीक्षणों में निहित है। हमारे पास यह सुनिश्चित करने के साधन हैं कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए। आइए आलोचनात्मक जागरूकता के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर महिला को उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी हो।आइए मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को समाप्त करने का प्रयास करें।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।