realitynews_logo
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • इनसाइड हिमाचल
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल एवं स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • जम्मू-कश्मीर / लदाख
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • इनसाइड जम्मू-कश्मीर
  • खेल
  • राजनीति
  • Reality Thinking
  • Jobs/ Careers
    • General Knowledge
    • Question Bank
    • Banking Jobs
    • Defense Jobs
    • Police Jobs
    • Railway Jobs
    • State Govt Jobs
  • More
    • Breaking News
    • वायरल
    • Video
    • Featured
    • Travel
    • अपराध-हादसा
    • Business
    • Fashion
    • Music
    • Sport
    • फिल्मी गॉसिप
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य-फिटनेस
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • Breaking News
  • Featured
  • खेल
  • Travel
  • अपराध-हादसा
  • राजनीति
  • Reality Thinking
  • Jobs/ Careers
  • हिमाचल प्रदेश
    • इनसाइड हिमाचल
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल एवं स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • More
    • Travel
    • अपराध-हादसा
    • Business
    • Fashion
    • Music
    • Sport
    • फिल्मी गॉसिप
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य-फिटनेस

Home

राष्ट्रीय

अमेरिका से लौटते ही नए संसद भवन का काम देखने पहुंचे PM Modi

By Reality News Tue, 28 Sep 2021

नए संसद भवन के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 सितंबर, 2021 की शाम को नए संसद भवन के चल रहे निर्माण कार्य का मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया और समीक्षा की।

श्रमिकों से बातचीत कर जाना उनका हालचाल

प्रधानमंत्री ने साइट पर किए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली और परियोजना को समय पर पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने कार्य स्थल पर निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत की और उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे एक पवित्र और ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं।

सभी कर्मियों को कोविड रोधी टीके लगाने के निर्देश

प्रधानमंत्री ने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण स्थल पर कार्य में लगे सभी कर्मियों को पूरी तरह से कोविड रोधी टीके लगाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से सभी श्रमिकों की मासिक स्वास्थ्य जांच कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि एक बार निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद, निर्माण स्थल पर काम में लगे सभी निर्माण श्रमिकों के लिए एक डिजिटल संग्रहालय स्थापित किया जाना चाहिए, जिसमें उनका नाम, उनके स्थान का नाम, उनकी तस्वीर और उनके व्यक्तिगत विवरण शामिल हों। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में उनके योगदान को पहचान मिलनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सभी श्रमिकों को उनकी भूमिका और इस प्रयास में भागीदारी के बारे में एक प्रमाण पत्र भी दिया जाना चाहिए।

एक घंटे से अधिक समय तक रहे निर्माण स्थल पर

प्रधानमंत्री द्वारा औचक निरीक्षण न्यूनतम सुरक्षा प्रबंध के साथ किया गया था। उन्होंने निर्माण स्थल पर एक घंटे से अधिक समय व्यतीत किया।

JUST IN

MOST READ

logo

Reality News

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us