Nepal Plane Crash: भारत में शोक मना नेपाल लौटे 5 दोस्त, किस्मत ने दो की यूं बचाई जान

नेपाल प्लेन हादसे में मारे गए लोगों में 3 दोस्त वो थे जो केरल में किसी करीबी की मौत के बाद उसकी शोक सभा में शामिल होने आए थे। जैसे ही वे लोग वापस नेपाल लौट रहे थे तो प्लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई। 
 | 
nepal plane crash indian army day tottenham vs arsenal नेपाल में 15 जनवरी को हुए प्लेन हादसे में न जाने कितने परिवारों ने अपनों को खो दिया। प्लेन हादसे में तीन लोग ऐसे भी थे जो अपने करीबी की मौत के बाद उसकी शोक सभा में शामिल होने भारत के केरल आए थे। मगर जब वे वापस नेपाल लौटे तो खुद भी मौत के मुंह में समा गए। मारे गए तीनों नेपाल मूल के नागरिकों की पहचान राजू ठकुरी, राबिन हमाल और अनिल शाही के रूप में हुई।

नेपाल में 15 जनवरी को हुए प्लेन हादसे में न जाने कितने परिवारों ने अपनों को खो दिया। प्लेन हादसे में तीन लोग ऐसे भी थे जो अपने करीबी की मौत के बाद उसकी शोक सभा में शामिल होने भारत के केरल आए थे। मगर जब वे वापस नेपाल लौटे तो खुद भी मौत के मुंह में समा गए। मारे गए तीनों नेपाल मूल के नागरिकों की पहचान राजू ठकुरी, राबिन हमाल और अनिल शाही के रूप में हुई।

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, राजू ठकुरी, राबिन हमाल और अनिल शाही ईसाई प्रचारक मैथ्यू फिलिप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 13 जनवरी को केरल में पठानमथिट्टा जिले के एक गांव में आए थे। 15 जनवरी को जब वे जिस फ्लाइट में सफर कर रहे थे, वे हादसे का शिकार हो गई और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मैथ्यू फिलिप दो साल पहले केरल लौटे थे। इससे पहले 45 साल उन्होंने नेपाल के पोखरा में बिताए थे। 

तीनों मृतक और दो अन्य लोगों का मैथ्यू के साथ नजदीकी संबंध थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैथ्यू फिलिप के एक रिश्तेदार ने बताया कि प्लेन क्रैश की जैसे ही खबर लगी तो कुछ लोगों से संपर्क किया गया और पैसेंजर लिस्ट चेक की गई। मैथ्यू के रिश्तेदार ने कहा, ''हमने देखा कि पांच लोगों में से तीन ने काठमांडू से पोखरा के लिए फ्लाइट ली थी। दो अन्य लोग शरण शाही और सुमन थापा काठमांडू में ही रुक गए थे।''


4 क्रू मेंबर्स के साथ 68 यात्रियों की मौत

बता दें, 15 जनवरी को नेपाल में हुए विमान हादसे में 4 क्रू मेंबर्स के साथ 68 यात्रियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी या मानवीय त्रुटि के चलते ये हादसा हुआ। हालांकि, पूरी जांच के बाद ही क्रैश की स्पष्ट वजह पता चल पाएगी। सोशल मीडिया पर विमान क्रैश से थोड़े समय पहले का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि आकाश साफ था और मौसम भी खराब नहीं था।

 
विमान हादसे में 5 भारतीयों की मौत

प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों में 5 भारतीय भी शामिल थे। इन 5 में से गाजीपुर के रहने वाले 4 दोस्त भी प्लेन में सवार थे। प्लेन क्रैश में अलवालपुर अफ्गां निवासी सोनू जायसवाल (28), विशाल शर्मा (23), चकदरिया चकजैनब निवासी अनिल राजभर (28) और धरवां गांव निवासी अभिषेक कुशवाहा ( 23) की मौत हो गई। चारों मृतक दोस्त थे। चारों 12 जनवरी को वाराणसी के सारनाथ पहुंचे थे। जहां से सोनू जायसवाल को साथ लेकर नेपाल के काठमांडू के लिए रवाना हुए थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।