क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

मोहम्मद शमी देश के 58वें क्रिकेटर हैं, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इनमें 12 महिला क्रिकेटर भी शामिल हैं। 

 | 
रतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है। मोहम्मद शम्मी देश के 58वें क्रिकेटर बन गए, जिनको नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है। मंगलवार 9 जनवरी को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में उनको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ये सम्मान मिला।    शमी के अलावा देश के 25 अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी ये सम्मान मिला है। मोहम्मद शमी ने पिछले कुछ सालों में दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2023 में हुए वनडे विश्व कप में भी कमाल किया था और वे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज थे। मोहम्मद शमी देश के 58वें क्रिकेटर हैं, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इनमें 12 महिला क्रिकेटर भी शामिल हैं। 

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है। मोहम्मद शम्मी देश के 58वें क्रिकेटर बन गए, जिनको नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है। मंगलवार 9 जनवरी को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में उनको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ये सम्मान मिला। 


शमी के अलावा देश के 25 अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी ये सम्मान मिला है। मोहम्मद शमी ने पिछले कुछ सालों में दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2023 में हुए वनडे विश्व कप में भी कमाल किया था और वे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज थे। मोहम्मद शमी देश के 58वें क्रिकेटर हैं, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इनमें 12 महिला क्रिकेटर भी शामिल हैं। 


शमी से पहले भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और तमाम खिलाड़ियों को ये सम्मान मिला है। 2021 में आखिरीबार शिखर धवन को इस सम्मान से नवाजा गया था। 2022 में कोई भी क्रिकेटर इस अवॉर्ड को हासिल नहीं कर पाया था, लेकिन अब शमी को ये सम्मान मिला है।

बता दें कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह के लिए दिल्ली पहुंचे मोहम्मद शमी से जब अर्जुन अवॉर्ड को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने पूछा तो उन्होंने कहा कि ये एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा था, "ये पुरस्कार एक सपना है, जिंदगी बीत जाती है और लोग ये अवॉर्ड नहीं जीत पाते हैं। मुझे खुशी है कि मुझे ये पुरस्कार मिल रहा है। मेरे लिए यह पुरस्कार पाना एक सपने जैसा है, क्योंकि मैंने अपने पूरे जीवन में कई लोगों को यह पुरस्कार प्राप्त करते देखा है।"

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।