Breaking News : पीएम मोदी का एलान, लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न सम्मान

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलेगा। उन्हें भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
 | 
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलेगा। उन्हें भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने भारत रत्न से सम्मानित करने का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया साइट ​एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर इसका एलान किया है।    प्रधानमंत्री ने लिखा, ''मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी।''

वेब डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलेगा। उन्हें भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने भारत रत्न से सम्मानित करने का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया साइट ​एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर इसका एलान किया है।

प्रधानमंत्री ने लिखा, ''मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी।''

''हमारे समय के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक रहे आडवाणी जी का भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका सफर जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर उप प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का रहा है। उन्होंने गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनकी संसदीय यात्रा अनुकरणीय और समृद्ध नज़रिए से पूर्ण रही है।''

 

अब से क़रीब 10 दिन पहले 23 जनवरी को ​बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का एलान किया गया था। केंद्र सरकार किसी एक साल में अधिकतम तीन लोगों को भारत रत्न का सम्मान दे सकती है।

 
पीएम मोदी ने और क्या कहा?

पीएम मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''सार्वजनिक जीवन में आडवाणी जी की दशकों लंबी सेवा को पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता द्वारा पहचाना गया है। इसने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है।''

''उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अनूठे प्रयास किए हैं। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना मेरे लिए बहुत भावुक करने वाला क्षण है। मैं हमेशा इसे अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ चर्चा करने और उनसे सीखने के अनगिनत अवसर मिले।''

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।