सीएम योगी से मिलीं कंगना रनौत, यूपी ODOP की ब्रांड एंबेसडर बनीं
वेब डेस्क। अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आधिकारिक आवास पर लखनऊ में मुलाकात की। इसके बाद यूपी सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि कंगना रनौत उत्तर प्रदेश सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रोग्राम (ODOP) की ब्रांड एंबेसडर होंगी। इस दौरान योगी ने कंगना में अयोध्या आने का न्यौता दिया और रामलला के दर्शन करने का आमंत्रण दिया।
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आज सुबह तेजस का मुरादाबाद शेड्यूल पूरा हुआ। इसके बाद लखनऊ पहुंची और उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। कंगना रनौत फिल्म तेजस की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंचीं हुईं थी। इस दौरान सीएम योगी ने कंगना से कहा कि आप अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करने जरूर आइए।
मा. मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से प्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री कंगना रनौत ने आज लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर भेंट की। मा. मुख्यमंत्री जी ने उपहार स्वरूप उन्हें लखनऊ के #ODOP चिकनकारी उत्पाद भेंट किए। #AatmanirbharBharat #VocalForLocal pic.twitter.com/H7GRUGUytG
— ODOP (One District One Product) (@UP_ODOP) October 1, 2021
सीएम योगी ने अभिनेत्री से कहा कि यूपी से संबंधित कोई बात हो तो बेशक बताइए। सीएम योगी ने कंगना को राम दरबार का चांदी का सिक्का भेंट किया। कंगना ने फोटो शेयर करते हुए कहा कि, मैंने इस बात पर जोर दिया कि हमारे पास उत्तर प्रदेश में एक तपस्वी राजा श्री राम चंद्र थे और अब हमारे पास योगी आदित्यनाथ हैं... आपका शासन जारी रहे महाराज जी। उन्होंने मुझे एक सिक्का उपहार में दिया जो राम जन्म भूमि पूजन में प्रयोग किया गया था... क्या यादगार शाम, धन्यवाद महाराज जी।
Famous Actress Kangana Ranawat met @myogiadityanath Hon’ble Chief Minister UP, who presented her with an @UP_ODOP product. Kangna ji will be our Brand Ambassador for ODOP @CMOfficeUP pic.twitter.com/XUJTiStRqv
— Navneet Sehgal (@navneetsehgal3) October 1, 2021
कंगना ने कहा, 'रामचंद्र की तरह तपस्वी राजा का यहां राज रहे, आपको बहुत शुभकामनाएँ योगी जी।' कंगना ने मुख्यमंत्री के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की और फिल्म सिटी को लेकर उन्हें साधुवाद दिया। भाजपा ने योगी और कंगना की मुलाकात का एक वीडियो ट्वीट कर शेयर किया है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।