गुजरात से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे जेपी नड्डा, देखें भाजपा ने किस-किस को बनाया प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने कुछ और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हिमाचल के राज्यसभा सांसद और भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को गुजरात से उम्मीदवार बनाया है।
 | 
JP NADDA की कार्यकर्ताओं को नसीहत, जगन्नाथ का रथ न मानें पार्टी को

वेब डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने कुछ और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा और एल मुरुगन को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। हिमाचल के राज्यसभा सांसद और भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को गुजरात से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, एक दिन पहले ही महाराष्ट्र में पार्टी का दामन थामने वाले अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया गया है। 


गुजरात से प्रत्याशी बनाए जाने वालों में मयंक भाई नायक, डॉ. जशवंत सिंह और गोविंद भाई ढोलकिया भी शामिल हैं। महाराष्ट्र से अजीत गोपछड़े, मेधा कुलकर्णी को भी उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने 15 राज्यों की 56 सीटों पर होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के मद्देनजर बुधवार को पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की। मध्य प्रदेश से भाजपा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरुगन के अलावा उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। वैष्णव और मुरुगन अगर चुनाव जीत जाते हैं तो राज्यसभा में यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। दोनों के चुनाव जीतने की प्रबल संभावना है।

क्रम संख्या राज्य प्रत्याशी
1. गुजरात जेपी नड्डा
2 गुजरात गोविंद भाई ढोलकिया
3 गुजरात मयंक भाई नायक
4 गुजरात डॉ. जशवंतसिंह सलाम सिंह परमार
5 महाराष्ट्र अशोक चव्हाण
6 महाराष्ट्र मेधा कुलकर्णी
7 महाराष्ट्र अजीत गोपछड़े
8 मध्य प्रदेश डॉ. एल मुरुगन
9 मध्य प्रदेश उमेश नाथ महाराज
10 मध्य प्रदेश माया नरोलिया
11 मध्य प्रदेश बंसीलाल गुर्जर
12 ओडिशा अश्विनी वैष्णव

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।