ITBP जवानों ने हिमाचल में 16000 फीट की ऊचाईं पर शान से लहराया तिरंगा

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में 15 हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में भी आईटीबीपी के जवानों ने 16000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया।
 | 
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में 15 हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में भी आईटीबीपी के जवानों ने 16000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया।

पूरे देश में 73वां गणतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से भारतीय सेना के जवानों के साहस और उनकी ओर से गणतंत्र दिवस मनाने के वीडियोज भी सामने आ रहे हैं। इस बीच भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में 15 हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में भी आईटीबीपी के जवानों ने 16000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया।



न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर कई वीडियोज शेयर किए है। इनमें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को देश की अलग-अलग सरहदों पर तिरंगा लहराते हुए देखा जा सकता है। खून जमा देने वाले मौसम को बर्फ और खतरनाक बना देती है। मगर वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि भले ही जवान अलग-अलग बॉर्डर (Border) पर मुस्तैद हो, लेकिन सभी का जज्बा एक जैसा ही है।


इस वीडियो (Video) को देखने के बाद लोग भारतीय सैनिकों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।




1962 में स्थापित ITBP को भारत-चीन सीमाओं के 3488 KM की सुरक्षा के लिए तैनात है। इन पर्वतीय सीमाओं में इलाके और मौसम की विकट चुनौतियां हैं, जहां आईटीबीपी के बहादुर जवान देश की हिमालयी सीमाओं पर निगरानी रखने के लिए चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं। ITBP एक पर्वतीय प्रशिक्षित बल है और इसके सभी कर्मियों को पेशेवर रूप से पर्वतारोही माना जाता है, जो कि राष्ट्र की उच्चतम सीमाओं की सुरक्षा में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।