हिमाचल के लिए 145 करोड़ की सिंचाई परियोजनाएं पीएम मोदी का उपहार : अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सिंचाई संबंधी 14 लघु सिंचाई परियोजनाओं और राष्ट्रीय हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट के लिए 141.76 करोड़ रुपये और 221.78 लाख की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और गजेंद्र शेखावत का आभार व्यक्त किया।
 | 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले। अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सिंचाई संबंधी 14 लघु सिंचाई परियोजनाओं और राष्ट्रीय हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट के लिए 141.76 करोड़ रुपये और 221.78 लाख की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और गजेंद्र शेखावत का आभार व्यक्त किया। 

हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले। अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सिंचाई संबंधी 14 लघु सिंचाई परियोजनाओं और राष्ट्रीय हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट के लिए 141.76 करोड़ रुपये और 221.78 लाख की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और गजेंद्र शेखावत का आभार व्यक्त किया। 

यह भी पढ़ेंः-राजस्व विभाग में सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाएं लेगी हिमाचल सरकार

अनुराग ठाकुर ने इसे हिमाचल प्रदेश के कृषक वर्ग के लिए वरदान बताते हुए कहा कि पीएम मोदी ने सदा ही हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है, और देवभूमि के हितों की चिंता की है और सौगातें देने में कभी कोई कमी नहीं रखी। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हिमाचल प्रदेश के 14 लघु सिंचाई परियोजनाओं और राष्ट्रीय हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट के लिये 141.76 करोड़ और 221.78 लाख की स्वीकृति (वित्त वर्ष 2023-24) दी है। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में शास्त्री बैचवाइज भर्ती बहाल, अब कौन होंगे पात्र यहां पढ़ें

अनुराग ने कहा कि देवभूमि हिमाचल के जन- जन, विशेषकर कृषक वर्ग की आशाओं व आकांक्षाओं की पूर्ति के लिये वे पीएम मोदी का आभार जताते हैं। सिंचाई परियोजनाओं व बाढ़ मैनेजमेंट के भाजपा सरकार के तौर तरीकों का काम बोलता है। इस बार प्रदेश में बाढ़ में भी भाजपा राज में हुए स्वां नगी के चैनलाइजेशन से बड़ा खतरा टला है। स्वां नदी को कभी रिवर ऑफ सॉरो कहा जाता था।

यह भी पढ़ेंः-किराये पर चल रहे छह कार्यालय सरकारी भवनों में होंगे शिफ्ट

उन्होंने कहा कि यहां बाढ़ के कारण करोड़ों रुपए का नुकसान होता था। 1988 में कई पुल बह गए थे। केंद्र सरकार ने हिमाचल के हितों की रक्षा के लिये पहले भी कोई कमी नहीं आने दी थी, आगे भी नहीं आने देगी।
 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।