Himachal Niketan: अब दिल्ली में नहीं भटकेंगे हिमाचली, द्वारका में बनेगा आलीशान भवन

हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने दिल्ली के द्वारका में बुधवार को हिमाचल निकेतन (Himachal Niketan in Delhi) की बिल्डिंग के निर्माण की नींव रखी।
 | 
देश की राजधानी नई दिल्ली काम से जाने वाले हिमाचल प्रदेश के लोगों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। किसी काम के लिए दिल्ली जाने पर अब उन्हें दिल्ली में हिमाचल निकेतन (Himachal Niketan) में ठहरने की सुविधा मिल सकेगी। हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने दिल्ली के द्वारका में बुधवार को हिमाचल निकेतन (Himachal Niketan in Delhi) की बिल्डिंग के निर्माण की नींव रखी।

शिमला। देश की राजधानी नई दिल्ली काम से जाने वाले हिमाचल प्रदेश के लोगों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। किसी काम के लिए दिल्ली जाने पर अब उन्हें दिल्ली में हिमाचल निकेतन (Himachal Niketan) में ठहरने की सुविधा मिल सकेगी। हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने दिल्ली के द्वारका में बुधवार को हिमाचल निकेतन (Himachal Niketan in Delhi) की बिल्डिंग के निर्माण की नींव रखी।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में श्रीलंका जैसे हालात... CM सुक्खू के बयान पर घमासान, जयराम ने कही ये बात


दिल्ली के द्वारका में हिमाचल निकेतन (Himachal Niketan in Delhi) की 5 मंजिला भवन का निर्माण शुरू हो गया है। इस भवन के बनने के बाद देश की राजधानी में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स और आम लोगों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। जानकारी के अनुसार, 23 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से यह भवन बनकर तैयार होगा। पीडब्ल्यूडी को निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। साल 2025 तक इस भवन को बनाने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ेंः-दफ्तर बंद करने पर हिमाचल में सियासी घमासान : जयराम सरकार ने गोशालाओं में खोले कई संस्थान

 

हिमाचल निकेतन में कुल होंगे 81 सूट्स होंगे, जिसमें दो सूट्स वीआईपी के लिए हैं। बाकी 40 जनरल सूट्स छात्रों के लिए रहेंगे। इसके अलावा, 36 जनरल सूट्स आम लोगों के लिए और तीन स्टाफ के लिए बनाएं जाएंगे। यानी हिमाचल निकेतन (Himachal Niketan in Delhi) में कुल 81 कमरों का निर्माण किया जाएगा। भवन के धरातल में 53 गाड़ियों और 87 दोपहिया वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ेंः-Nari Samman Yojana Himachal : महिलाओं को मासिक 1500 देने से पड़ेगा 1895 करोड़ का बोझ

 

दिल्ली के बाद त्रिपुरा जा सकते हैं सीएम

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान सीएम ने अफसरों को भवन को लेकर दिशानिर्देश भी दिए। बता दें कि सीएम सुक्खू दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद त्रिपुरा जाएंगे। वहां पर वह चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारक के तौर पर जनता को संबोधित करेंगे। फिलहाल, सीएम केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी से मिलने पहुंचे हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।