अब सभी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए CUET जरूरी, यह रही पूरी डिटेल
➡यूजीसी की तरफ से एक बड़ी घोषणा की गई
➡सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ी घोषणा
➡कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट कराया जाएगा
➡सभी 45 केंद्रीय विवि के ग्रेजुएट कोर्स के लिए CUET
➡दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट होगा
अगर आप केंद्रीय विश्वविद्यालयों (Central Universities) में दाखिला लेकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो खबर आपके काम की है। दरअसल अब केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यह बदलाव अप्रैल 2022 से शुरू हो रहा है। यहां आपको बता दें कि अब सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिल के लिए CUET अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने घोषणा कर दी है।
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUET) की घोषणा कर दी है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होगी। UGC ने जानकारी दी है कि परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। यानी अब HPU सहित देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को अगले शैक्षणिक वर्ष से CUET के आधार पर एडमिशन लेने होंगे।
परीक्षा का आयोजन हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, असामी, बंगाली, पंजाबी, उड़िया और अंग्रेजी में किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा इस एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। एग्जाम की विस्तृत जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर उपलब्ध है। एग्जाम के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में आवेदन शुरू होंगे।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

