कांग्रेस ने राज्यसभा प्रत्याशियों का किया ऐलान, हिमाचल से अभिषेक मनु सिंघवी, राजस्थान से सोनिया गांधी
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी की स्थिति साफ हो गई है। कांग्रेस हाईकमान ने बुधवार को अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) को हिमाचल से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से प्रेस रिलीज जारी कर दी है। 15 फरवरी को शाम 5:00 बजे तक राज्यसभा चुनाव के लिए राज्य विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल होने हैं।
Congress releases a list of candidates for the Rajya Sabha Biennial elections.
— ANI (@ANI) February 14, 2024
Sonia Gandhi from Rajasthan
Abhishek Manu Singhvi from Himachal Pradesh pic.twitter.com/lXFCvMXgZp
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 (LokSabha Elections 2024) से पहले राज्यसभा (Rajya Sabha Elections 2024) के लिए चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए चार प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। राजस्थान से सोनिया गांधी, हिमाचल से अभिषेक मनु सिंघवी को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे के नाम की घोषणा की गई है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।