राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस को राम की शरण में आना ही पड़ा : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल की सरकार सोमवार को एक दिन की छुट्टी की घोषणा को दिखावा करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राम प्रेम छलावा है।
 | 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लोग पार्टी लाइन से हटकर श्रीराम का गुणगान कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक तौर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया है, लेकिन आज हिमाचल सरकार ने भी स्वयं को प्रभु श्रीराम से जुड़ा हुआ दिखाने के लिए 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा की है, लेकिन इन्हें नहीं पता है कि जनता सब सच जानती है। जनता को पता है कि यह वही कांग्रेस है जिसने अयोध्या में उसी जगह पर फिर से मस्जिद बनवाने का वादा किया था।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल की सरकार सोमवार को एक दिन की छुट्टी की घोषणा को दिखावा करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राम प्रेम छलावा है। राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस को भी राम की ही शरण में आना पड़ा। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल श्री राम के नाम से चाहे कितनी भी घृणा, द्वेष और राजनीति कर लें, अंत में आना सभी को श्री राम के शरण में ही है। क्योंकि हमारे श्रीराम देश की आत्मा हैं और श्रीराम की पूजा राष्ट्र पूजा है। 

यह भी पढ़ेंः-Ram Mandir: अयोध्या पहुंचते ही कांग्रेस मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लगाया जय श्री राम का नारा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस प्रकार आज पूरा देश राममय होकर गर्व से अपने सनातनी संस्कारों को प्रतिस्थापित कर रहा है उससे स्पष्ट है कि सनातन विरोधी पार्टियां और श्रीराम नाम विरोधी कांग्रेस अब ज्यादा दिन तक श्री राम के विरोध की राजनीति नहीं कर पाएंगे। उन्हें न चाहते हुए भी प्रभु श्री राम की शरण में आना ही पड़ा। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल के लेखक राम ने राम-राम लिखकर बना दिया प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर, यहाँ करें दर्शन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लोग पार्टी लाइन से हटकर श्रीराम का गुणगान कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक तौर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया है, लेकिन आज हिमाचल सरकार ने भी स्वयं को प्रभु श्रीराम से जुड़ा हुआ दिखाने के लिए 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा की है, लेकिन इन्हें नहीं पता है कि जनता सब सच जानती है। जनता को पता है कि यह वही कांग्रेस है जिसने अयोध्या में उसी जगह पर फिर से मस्जिद बनवाने का वादा किया था।

यह भी पढ़ेंः-राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर आज हिमाचल में छुट्टी, सीएम सुक्खू ने की घोषणा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसने राम मंदिर ना बने इसके लिए कोर्ट में वकीलों की फौज खड़ी की थी। यह वही कांग्रेस है जिसने एफिडेविट देकर श्रीराम और रामसेतु को काल्पनिक बताया था। यह वही कांग्रेस है जिसके गठबंधन के साथी सनातन धर्म को कुचलने की बात करते हैं। यह वही कांग्रेस है जिसके अभी के गठबंधन साथी ने निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी। यह वही कांग्रेस है जिसके राजकुमार सनातन संस्कृति का मजाक उड़ाते हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।