हिमाचल में लोकसभा चुवाव पर कांग्रेस का दिल्ली में मंथन, सुक्खू बोले-चारों सीटें जीतेंगे

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करने के मकसद से कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बुधवार को दिल्ली में बैठक की।
 | 
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करने के मकसद से कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बुधवार को दिल्ली में बैठक की। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और राहुल गांधी के अलावा हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला उपस्थित थे।     मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा प्रदेश में कैबिनेट मंत्री और कई अन्य नेता बैठक में शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने प्रदेश में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की फेहरिस्त जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करने के मकसद से कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बुधवार को दिल्ली में बैठक की। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और राहुल गांधी के अलावा हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ेंः-राजस्व विभाग में सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाएं लेगी हिमाचल सरकार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा प्रदेश में कैबिनेट मंत्री और कई अन्य नेता बैठक में शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने प्रदेश में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की फेहरिस्त जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में शास्त्री बैचवाइज भर्ती बहाल, अब कौन होंगे पात्र यहां पढ़ें


बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद अब राज्य सरकार में बोर्डों व निगमों में खाली पड़े अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के पदों को जल्द भरा जा सकता है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सरकार व संगठन के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश भी हाईकमान ने दिए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पत्रकारों के साथ बातचीत में दावा किया कि कांग्रेस हिमाचल की चारों लोक सभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल के लिए 145 करोड़ की सिंचाई परियोजनाएं पीएम मोदी का उपहार : अनुराग ठाकुर


उन्होंने कहा कि हिमाचल इस साल शताब्दी की सबसे भयावह प्राकृतिक आपदा से जूझा है। सरकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद आपदा पीडि़तों को राहत पैकेज प्रदान कर उनके पुनर्वास सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। मगर केंद्र सरकार ने आपदा में हिमाचल के हितों की अनदेखी की। राज्य सरकार के बार बार आग्रह करने के बावजूद हिमाचल को आर्थिक मदद देने से केंद्र ने गुरेज किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से 12 हजार करोड़ का नुकसान हुआ। मगर केंद्र ने प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे लोकसभा चुनाव का मुद्दा बनाएगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।