CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी का शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

भारतीय वायुसेना का MI-17 V5 हेलिकॉप्टर बुधवार को कुन्नूर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत (CDS BIPIV RAWAT) और उनकी पत्नी सहित हेलिकॉप्टर पर सवार 13 लोगों की मौत हो गई है।
 | 
भारतीय वायुसेना का MI-17 V5 हेलिकॉप्टर बुधवार को कुन्नूर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत (CDS BIPIV RAWAT) और उनकी पत्नी सहित हेलिकॉप्टर पर सवार 13 लोगों की मौत हो गई है।

वेब टीम। भारतीय वायुसेना का MI-17 V5 हेलिकॉप्टर बुधवार को कुन्नूर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत (CDS BIPIV RAWAT) और उनकी पत्नी सहित हेलिकॉप्टर पर सवार 13 लोगों की मौत हो गई है। हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत कुल 14 लोग सवार थे। यह जानकारी वायुसेना से ट्‌वीट कर दी है। दुर्घटना में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बुरी तरह से घायल हुए हैं और अभी उनका इलाज चल रहा है। 


चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS BIPIV RAWAT) और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार यानी 10 दिसंबर को दिल्ली छावनी में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को आज शाम तक एक सैन्य विमान से दिल्ली लाया जाएगा। शुक्रवार को उनके घर लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद उनकी (CDS BIPIV RAWAT) अंतिम यात्रा शुरू होगी जो कामराज मार्ग से शुरू होगी और दिल्ली छावनी श्मशान तक जाएगी।


उल्लेखनीय है कि बुधवार को भारतीय वायुसेना के MI-17 V5 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। हेलिकॉप्टर में सवार 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई थी। उधर हादसे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक हुई। इसमें दो मिनट का मौन रखा गया और दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रदांजलि अर्पित की गई। 


बैठक में पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अजित डोभाल मौजूद थे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी कि सरकार संसद को इस संबंध में जानकारी देगी। राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक में सेना के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और उसके बाद वे सीडीएस विपिन रावत के घर पहुंचे हैं। घर पर सीडीएस विपिन रावत की छोटी बेटी मौजूद थीं। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।