BJP: भाजपा ने नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महामंत्रियों का किया एलान, जानें किस-किस के नाम
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची आज नई दिल्ली मैं जारी दी है जिसमें कई बड़े नेताओं को पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार हाईकमान ने कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान की ओर से जारी की गई सूची में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लिए शामिल किया है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने निम्नलिखित केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है- pic.twitter.com/0aaArxHF30
— BJP (@BJP4India) July 29, 2023
इसके अलावा अन्य पार्टी के दिग्गज नेताओं में झारखंड से रघुवर दास, मध्य प्रदेश से सौदान सिंह, उड़ीसा से विजयंत पांडा, छत्तीसगढ़ से सरोज पांडेय सांसद व लता उसेंडी उत्तर प्रदेश से रेखा वर्मा सांसद, लक्ष्मीकांत बाजपाई सांसद व तरिक मंसूर विधान परिषद सदस्य, तेलगाना से डी के अरूणा, नागालैंड से एम चौबा एओ तथा केरल से अब्दुल्ला कुट्टी के नाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए शामिल किए गए हैं।
13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए
| नाम | प्रदेश |
| डॉ. रमन सिंह, विधायक | छत्तीसगढ़ |
| वसुंधरा राजे, विधायक | राजस्थान |
| रघुबर दास | झारखंड |
| सौदान सिंह | मध्य प्रदेश |
| बैजयंत पांडा | ओडिशा |
| सरोज पांडे, सांसद | छत्तीसगढ़ |
| रेखा वर्मा, सांसद | उत्तर प्रदेश |
| डीके अरुण | तेलंगाना |
| एम. चौबा एओ | नगालैंड |
| अब्दुल्ला कुट्टी | केरल |
| लक्ष्मीकांत बाजपाई, सांसद | उत्तर प्रदेश |
| लता उसेंडी | छत्तीसगढ़ |
| तारिक मंसूर, विधान परिषद सदस्य | उत्तर प्रदेश |
राष्ट्रीय महामंत्री के 8 पदों के लिए उत्तर प्रदेश से अरुण सिंह सांसद व राधा मोहन अग्रवाल सांसद, मध्यप्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली से दुष्यंत कुमार गौतम, पंजाब से तरुण चुग व महाराष्ट्र से विनोद तावडे, राजस्थान से सुनील बंसल तथा तेलगाना से संजय बंदी सांसद के नाम शामिल किए गए हैं।
आठ राष्ट्रीय महामंत्रियों के नाम का एलान
| नाम | प्रदेश |
| अरुण सिंह, सांसद | उत्तर प्रदेश |
| कैलाश विजयवर्गीय | मध्य प्रदेश |
| दुष्यंत कुमार गौतम | दिल्ली |
| तरुण चुग | पंजाब |
| विनोद तावड़े | महाराष्ट्र |
| सुनील बंसल | राजस्थान |
| संजय बंदी, सांसद | तेलंगाना |
| राधामोहन अग्रवाल, सांसद | उत्तर प्रदेश |
भाजपा की ओर से जारी की गई लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का भी नाम शामिल है। इनके अलावा कई अन्य पार्टी के दिग्गज नेताओं को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। केंद्रीय उपाध्यक्षों की लिस्ट में यूपी से दो सांसदों रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को जगह दी गई है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास भी केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
13 राष्ट्रीय सचिवों के नाम भी घोषित
| नाम | प्रदेश |
| विजया राहटकर | महाराष्ट्र |
| सत्या कुमार | आंध्र प्रदेश |
| अरविंद मेनन | दिल्ली |
| पंकजा मुंडे | महाराष्ट्र |
| नरेंद्र सिंह रैना | पंजाब |
| डॉ. अल्का गुर्जर | राजस्थान |
| अनुपम हाज़रा | पश्चिम बंगाल |
| ओमप्रकाश धुर्वे | मध्य प्रदेश |
| ऋतुराज सिन्हा | बिहार |
| आशा लाकड़ा | झारखंड |
| कामख्या प्रसाद तासा, सांसद | असम |
| सुरेंद्र सिंह नागर, सांसद | उत्तर प्रदेश |
| अनिल एंटनी | केरल |
भाजपा हाई कमान ने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन पद के लिए बीएल संतोष व राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री लखनऊ से शिव प्रकाश को शामिल किया किया है जबकि राष्ट्रीय सचिव के लिए विभिन्न राज्यों से 13 नामों की सूची जारी की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा उत्तराखंड से नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष के पद के लिए चुना गया है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

