बिहार की महिला फुलजहां खातून ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म

महिला ने पांच बच्चों (woman gave birth to 5 children) को बिहार (Bihar) के सीवान (Siwan) सदर अस्पताल में जन्म दिया है। जन्म लेने वाले बच्चों में तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। 

 | 
Girl gives Birth with help of YouTube Videos 

बिहार में एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों (woman gave birth to 5 children) को जन्म दिया है। महिला ने पांच बच्चों को बिहार (Bihar) के सीवान (Siwan) सदर अस्पताल में जन्म दिया है। जन्म लेने वाले बच्चों में तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। डॉक्टर सभी बच्चों को स्वस्थ्य (Healthy) बता रहे हैं, हालांकि सभी नवजात बच्चों को स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में रखा गया है।


ZeeNews ने न्यूजी एजेंसी IANS के हवाले से लिखा कि सदर अस्पताल की उपाधीक्षक रीता सिंहा ने बताया कि शहर के इसमाइल तकिया निवासी मोहम्मद झुना की पत्नी फुलजहां खातून ने इन पांच बच्चों को जन्म दिया है। खातून पहले से ही एक चार वर्षीय लड़की की मां हैं। वह अपना इलाज पटना में करवा रही थीं. इसी दौरान जब वह गर्भवती हुईं तो सदर अस्पताल में इलाज करवा रही थीं। 


उन्होंने बताया कि प्रसव पीड़ा के बाद परिजन गर्भवती फुलजहां को सदर अस्पताल ले आए। यहां चिकित्सकों ने जांच में पाया कि पेट में पांच बच्चे पल रहे हैं। उपाधीक्षक ने बताया कि इस स्थिति में सिजेरियन के अलावा और कोई उपाय नहीं था। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे स्वस्थ हैं। जन्म लेने वाले बच्चों में तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। उन्होंने कहा कि फुलजहां भी पूरी तरह स्वस्थ हैं और बच्चों को एसएनसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

यह भी पढ़ेंः-17 वर्षीय लड़की ने YouTube देख दिया बच्‍चे को जन्‍म, किसी को पता भी नहीं चला


चिकित्सकों के मुताबिक, बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभी बहुत कुछ ज्यादा नहीं कहा जा सकता। 24 घंटे के बाद कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल सभी नवजात स्वस्थ हैं। सिंहा कहती हैं कि शायद यह इस अस्पताल में पहली बार हुआ है कि एक महिला पांच बच्चों को जन्म दिया हो।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।