IAF Fighter Plane Crash: भिंड में एयरफोर्स का लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट ने ऐसे बचाई जान
मध्यप्रदेश के भिंड में एयरफोर्स (Airforce Fighter Plane Crash) का एक विमान क्रैश कर गया है। घटना देहात थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव की है। पायलट ने विमान से कूदकर अपनी जान बचाई है।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एयरफोर्स का विमान क्रैश (Airforce Fighter Plane Crash) हो गया। घटना देहात थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव की है। यह एयरफोर्स का एक लड़ाकू विमान था। बताया जा रहा है विमान को फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष उड़ा रहे थे। वह घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी ग्वालियर स्थित एयरबेस के अधिकारियों को दी गई है। वे वहां पहुंच रहे हैं। इसके साथ भिंड एसपी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।
विमान गिरने के बाद तेज आवाज लोगों को सुनाई दी। उसके बाद गांव के लोग घरों से निकलकर खेत की तरफ भागे। वहां खेत में गहरा गड्ढा हो गया था। साथ ही विमान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा हुआ है। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ उमड़ गई है। जांच के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Madhya Pradesh | Indian Air Force's trainer aircraft crashes in Bhind, pilot injured: Bhind SP Manoj Kumar Singh
— ANI (@ANI) October 21, 2021
Details awaited pic.twitter.com/nOlCRGU1D5
वहीं, ग्रामीणों ने पायलट का पैराशूट से उतरते हुए वीडियो भी बनाया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तकनीकी खराबी के आभास होने के बाद विमान के पायलट कैसे पैराशूट से उतर रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद बच्चे खूब शोर कर रहे हैं। ग्रामीणों ने अपने फोन से इसका वीडियो बनाया है। जानकारी के अनुसार ग्वालियर एयरबेस से एक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

