Himachal Khalistani Flags: खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही AAP: दिल्ली BJP अध्यक्ष

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद देश में खालिस्तानी गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं।
 | 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर के गेट पर खालिस्तानी झंडे लगाए जाने पर राजनीति भी शुरू हो चुकी है। इस मामले को लेकर भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने है। अब दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (आम) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आप की पंजाब में सरकार बनने के बाद देश में खालिस्तानी गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। खालिस्तानी गतिविधियों का सीधा कनेक्शन पंजाब से निकलकर आ रहा है और यह देश के लिए खतरनाक साबित होने वाला है।

वेब टीम। हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर के गेट पर खालिस्तानी झंडे लगाए जाने पर राजनीति भी शुरू हो चुकी है। इस मामले को लेकर भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने है। अब दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (आम) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आप की पंजाब में सरकार बनने के बाद देश में खालिस्तानी गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। खालिस्तानी गतिविधियों का सीधा कनेक्शन पंजाब से निकलकर आ रहा है और यह देश के लिए खतरनाक साबित होने वाला है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि, केजरीवाल की पार्टी एक खालिस्तानी समर्थक पार्टी बन चुकी है। खालिस्तान के एजेंडे पर चलने वाली सरकार आज देश के कई राज्यों में खालिस्तानी गतिविधियों को अंजाम दे रही है। आप पर खालिस्तान समर्थक होने का आरोप लगाते हुए गुप्ता ने कहा कि जो सरकार खुद खालिस्तान समर्थक हो, जिनके पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास स्पष्ट करते हों कि अरविंद केजरीवाल की मंशा खालिस्तान के प्रधानमंत्री बनने की है, जिनके शासित प्रदेश पंजाब में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाते हों, ऐसी सरकार के मुंह से देश की आबरू और सुरक्षा की बातें शोभा नहीं देतीं।

चुनाव से पहले हिमाचल को बदनाम करने की कोशिश

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में केजरीवाल चुनाव से पहले खालिस्तानियों के सरगना के साथ उसके घर पर बैठकर भोजन कर रहे थे और अब जब हिमाचल प्रदेश में चुनाव शुरू हो रहा है तो हिमाचल को बदनाम करने के लिए विधानसभा भवन के बाहर खालिस्तानी झंडा लगाया गया है। उन्होंने पंजाब में खालिस्तानी मूवमेंट तेज होने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि जब से आम आदमी पार्टी पंजाब में सक्रिय हुई तभी से खालिस्तानी मूवमेंट पंजाब में तेज होने लगी है।

ये संयोग नहीं बल्कि एक प्रयोग हैः दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

आदेश गुप्ता ने कहा कि आतंकवादी पन्नू ने तो खुलेआम कहा है कि आम आदमी पार्टी को पंजाब चुनाव-2022 जीतने के लिए हमने विदेशी चंदा दिया है। खालिस्तानी शक्तियां अपना रंग भी दिखाने लगी हैं। पहले पटियाला में रंग दिखाया गया और अब धर्मशाला में विधानसभा भवन की दीवार पर खालिस्तानी झंडा लगाना कोई संयोग नहीं बल्कि एक प्रयोग है। उन्होंने कहा कि करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर विस्फोटक और पाकिस्तानी पिस्टल के साथ पकड़े गए आतंकियों की जड़ें भी पंजाब से ही थीं। पंजाब सहित देश में हो रही खालिस्तानी गतिविधियों को रोकने की जरूरत है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।