जयराम सरकार के बजट में युवाओं के लिए नौकरियों की भरमार

शिमला। जयराम सरकार ने बजट में युवाओं का खास ख्याल रखा है। वित्तीय वर्ष में 20 हजार युवाओं को नौकरी देने की घोषणा की है। शिक्षा के साथ इस बार बिजली के क्षेत्र में पद भरने की घोषणा की है। इससे साफ है कि राज्य में इस बार शिक्षित के साथ तकनीकी तौर पर प्रशिक्षित
 | 
जयराम सरकार के बजट में युवाओं के लिए नौकरियों की भरमार

शिमला। जयराम सरकार ने बजट में युवाओं का खास ख्‍याल रखा है। वित्तीय वर्ष में 20 हजार युवाओं को नौकरी देने की घोषणा की है। शिक्षा के साथ इस बार बिजली के क्षेत्र में पद भरने की घोषणा की है। इससे साफ है कि राज्य में इस बार शिक्षित के साथ तकनीकी तौर पर प्रशिक्षित युवाओं को भी रोजगार मिलेगा। मार्च 2021 तक विभिन्न विभागों में 15 हजार 315 पदों को भरा जाएगा। इनमें डॉक्टर, अध्यापक, पैरा मैडिकल स्टाफ, नर्सें, पुलिस कांस्‍टेबल, बिजली बोर्ड के तकनीकी पद, ड्राइवर, कंडक्टर कनिष्ट अभियंता, सहायक अभियंता, राजस्व विभाग के कर्मी, पषुपालन विभाग के कर्मी, शिक्षा विभाग में पार्ट टाईम वर्कर्स शामिल हैं।

मोबाइल छुड़ा खेल मैदान में पहुंचाने का प्रयास
प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और प्रदेश के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन हो सके, इसके लिए खेल नीति का ड्राफ्ट तैयार किया है। प्रतिस्पधाओं में भाग लेने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण के उदेश्य से राज्य की खेल नीति का तैयार कर लिया गया है। राज्य की खेल नीति -2020 को अन्तिम रूप देकर राज्य के खिलाडिय़ों को शीघ्र समर्पित कर दिया जाएगा। जयराम सरकार ने बच्चों को घर में मोबाइल पर चिंता व्यक्त करते हुए इन्हें खेल मैदान में लाने की बात कहीं है। मुख्यमंत्री ने खुद बजट में शायरना अंदाज में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि खाली पड़ा है, मेरे पड़ोस का मैदान, एक मोबाइल, बच्चों की गेंद ले गया। भले ही अंदाज शायरना था, लेकिन तीन से बारह साल तक के हर बच्चे के अभिभावक की चिंता को छूआ।

खेल के आधारभूत ढांचे के लिए 70 करोड़
सीएम ने कहा राज्य में खेलकूद गतिविधियों के लिए पहले से बने बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए तथा नई अधोसंरचना स्थापित करने के लिए हमारी सरकार द्वारा प्रयत्न जारी हैं। खेल आधारभूत ढांचे के निर्माण के लिए 70 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे गए हैं। हिमाचल प्रदेश में खेल पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस उद्देश्‍य की पूर्ति के लिए हमारी सरकार की ओर से बीड़ बिलिंग में प्री वर्ल्‍ड कप एवं इंडियन नेशनल ओपन पैराग्लाइटिंग प्रतियोगिता अप्रैल 2020 में होगी। ब्यास नदी पर प्रथम एशियन राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन अक्‍टूबर 2020 में करने का प्रस्ताव है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।