हिमाचल पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, पहली बार अभ्यर्थियों का होगा डोप टेस्ट

हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने 1226 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती होगी। मगर इस बार भर्ती के नियमों में भारी फेरबदल किया गया है। पहली बार हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों के डोप टेस्ट किए जाएंगे।
 | 
हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने 1226 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती होगी। मगर इस बार भर्ती के नियमों में भारी फेरबदल किया गया है। पहली बार हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों के डोप टेस्ट किए जाएंगे। डोप टेस्ट करने की पीछे का मकसद युवा कहीं नशे के दलदल में तो नहीं फंसा है, इसका पता लगाना है। पुलिस भर्ती नियमों में किए गए बदलाव में इस बार डोप टेस्ट करने की बात कही गई है।   हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती के नौ अगस्त 2021 के नियमों में बदलाव कर नए नियम लागू किए जा रहे हैं। नए नियमों के तहत भर्ती होने वाले पुलिस जवानों को सामान्य प्रशिक्षण के साथ ही चार महीने का कमांडो प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पास करना भी जरूरी किया गया है। गृह विभाग ने पुलिस भर्ती का ड्राफ्ट जारी कर नियमों किए बदलावों पर 15 दिन में आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए कहा गया है। उसके बाद यह नियमों का रूप लेगा।   

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने 1226 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती होगी। मगर इस बार भर्ती के नियमों में भारी फेरबदल किया गया है। पहली बार हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों के डोप टेस्ट किए जाएंगे। डोप टेस्ट करने की पीछे का मकसद युवा कहीं नशे के दलदल में तो नहीं फंसा है, इसका पता लगाना है। पुलिस भर्ती नियमों में किए गए बदलाव में इस बार डोप टेस्ट करने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल पुलिस में बंपर भर्ती, बदले गए नियम, जानें अब क्या होगी पात्रता

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती के नौ अगस्त 2021 के नियमों में बदलाव कर नए नियम लागू किए जा रहे हैं। नए नियमों के तहत भर्ती होने वाले पुलिस जवानों को सामान्य प्रशिक्षण के साथ ही चार महीने का कमांडो प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पास करना भी जरूरी किया गया है। गृह विभाग ने पुलिस भर्ती का ड्राफ्ट जारी कर नियमों किए बदलावों पर 15 दिन में आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए कहा गया है। उसके बाद यह नियमों का रूप लेगा।

 

यह भी पढ़ेंः-HP Police Recruitment : सभी वर्गों के लिए एक इंच लंबाई बढ़ाई, सरकार ने संशोधित किए भर्ती नियम

पुलिस भर्ती ड्राफ्ट फाईनल होने के बाद पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा पुलिस विभाग नहीं करेगा। प्रदेश सरकार लोक सेवा आयोग या किसी अन्य एजेंसी के माध्यम से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया को पूरा करवाएगी। प्रदेश सरकार ने हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1226 पद भरने का फैसला किया है। 

यह भी पढ़ेंः-जंगलों में आग लगाने पर कई लोगों पर एफआईआर, तलाश में जुटी पुलिस


पुलिस भर्ती के नियमों संशोधन करके महिलाओं का 30 फीसदी कोटा किया गया है। हिमाचल पुलिस में 1226 कांस्टेबल भर्ती किए जाने हैं। इनमें 877 मेल, 292 फीमेल कांस्टेबल और 57 ड्राइवर शामिल हैं। पुलिस भर्ती में महिलाओं का आरक्षण कोटा 25 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया गया है। पुलिस भर्ती के नए नियमों में सौ मीटर की दौड को शारीरिक परीक्षा में शामिल करने के अलावा पुरुषों की 1500 मीटर की दौड़ को पूरा करने की टाइमिंग को एक मिनट और महिलाओं के लिए 800 मीटर की दौड़ को आधा मिनट कम किया गया है। 

यह भी पढ़ेंः-नशा तस्करों के खिलाफ हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 लाख की संपत्ति फ्रीज


पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए नौ माह का ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद नवनियुक्त कांस्टेबलों को स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग करवाई जाएगी। पीटीसी डरोह में चार सप्ताह का स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग करवाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबलों को अब कमांडो ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे पूर्व सामान्य प्रशिक्षण में बेहतर करने वालों को ही कमांडो प्रशिक्षण दिया जाता था। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल पुलिस ने CCTNS रिपोर्ट में फिर मारी बाजी, पहाड़ी राज्यों में प्रथम रैंक


हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्तियां करवाने को लेकर गृह विभाग ने नए मानक तय कर दिए हैं। कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए हिमाचली और प्रदेश के स्कूलों से दसवीं व 12वीं पास करने वाले ही पात्र होंगे। पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए कुल 100 अंक होंगे, जिसमें ग्राऊंड टेस्ट पास करने वालों की 90 अंक की लिखित परीक्षा और एक से छह अंक उम्मीदवार की लंबाई और एनसीसी के लिए एक से चार अंक मिलेंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।